Amazon और Flipkart सेल में लिमिटेड होगा स्टॉक, इन तरीकों से नहीं चूकेंगे अपनी पसंद का स्मार्टफोन खरीदने का मौका

Amazon, Flipkart Diwali Sale 2023 Tips And Tricks To Buy Instant Product: Flipkart और Amazon सेल में लिमिटेड स्टॉक के बीच स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस जल्द खरीदने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2023 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Flipkart सेल में फोन को इस ट्रिक से जल्दी खरीदा जा सकता है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2023 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

Amazon और Flipkart सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

Photo Credit: Amazon

Amazon, Flipkart Diwali Sale 2023 Tips And Tricks To Buy Instant Product: Amazon और Flipkart की आगामी सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। 8 अक्टूबर से सामान्य यूजर्स के लिए शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale 2023 और Amazon Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स का लिमिटेड स्टॉक होगा। लिमिटेड स्टॉक के बीच स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस जल्द खरीदने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप लिमिटेड यूनिट्स होने के बाद भी अपनी पसंद का स्मार्टफोन आसानी से खरीद पाएंगे। हालांकि एक दिन पहले ही अमेजन पर प्राइम मेंबर्स और फ्लिपकार्ट पर प्लस मेंबर्स सेल का अर्ली एक्सेस कर पाएंगे

Amazon & Flipkart Sale 2023 Tricks To Buy Products  

Amazon और Flipkart में सबसे पहले खरीदारी करना चाहते हैं तो Flipkart की प्लस मेंबरशिप और Amazon की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं, जिसमें आपको सेल से एक दिन पहले यानी की 7 अक्टूबर से ही खरीदारी का मौका मिलेगा। इस प्रकार आप अपनी पसंद का स्मार्टफोन, सामान्य यूजर्स से पहले खरीद पाएंगे।

Internet Connection

सेल में खरीदारी से पहले अपने इंटरनेट कनेक्शन को चेक कर लें कि वह तेजी से काम कर रहा है या नहीं। अगर फास्ट इंटरनेट कनेक्टविटी होगी तो आपके सिस्टम पर फाइल तेजी से लोड होंगी और खरीदारी की प्रक्रिया तेजी से पूरी कर पाएंगे।

Storage And Color Options

अपनी पसंद के स्मार्टफोन, टीवी या अन्य स्टोरेज ऑप्शन और कलर पहले से ही तय करके रखें। सेल के दौरान कुछ मिनटों का समय इस प्रक्रिया में लगाने से आपके हाथों से सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका जा सकता है। जितना जल्दी करेंगे तो उतना ज्यादा फायदा होगा।

Early Log-in

सेल शुरू होने से पहले ही आपको लॉगिन करके रखना चाहिए और हो सके तो आपको 10-15 मिनट पहले लॉगिन करना चाहिए ताकि शुरुआती सेटअप में लगने वाला समय बच सके।

AutoBuy Browser Extension

खरीदारी स्पीड को बढ़ाने के लिए इंटरनेट पर कई एक्सटेंशन मौजूद हैं। इनमें ऑटो रिफ्रेश, ऑटो फिल पेमेंट डिटेल्स और अन्य फीचर्स शामिल होते हैं। ऐसे में आप तेजी से अपनी पसंद का डिवाइस खरीद पाएंगे।

Refresh Page Continue

सेल में जिस प्रोडक्ट को आप खरीदना चाहते हैं तो उसके पेज को लगातार अपडेट करते रहे। हर 30 सेकेंड में रिफ्रेश करने पर आपको सेल शुरू होने की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। इससे आप तुरंत खरीदारी के बटन पर क्लिक करके सस्ते में स्मार्टफोन अपना बना पाएंगे।

Use system instead of the phone

अगर आप फोन के बजाय लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करेंगे तो आप जल्दी खरीदारी आसानी से कर पाएंगे। ऐसे में आपको अपनी पसंद के डिवाइस के बाय नाउ बटन पर माउस का कर्सर रखना है और तुरंत आगे की प्रक्रिया को शुरू कर देना है।

Selection of Payment Mode

अगर आप खरीदारी में कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनेंगे तो आपको इससे खरीद में मदद मिलेगी। हालांकि, आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड आदि ऑफर्स का लाभ चाहते हैं तो कार्ड डिटेल्स पहले से दर्ज करके रखें। उस प्रक्रिया में समय लगाने पर फोन खरीदने का मौका हाथ से निकल न जाएं।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  3. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  9. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  10. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.