AutoX ने पेश किया नया रोबोटैक्सी सिस्टम, बिना ड्राइवर के सड़कों पर चलेगी टैक्सी

इसके फीचर्स की बात करें, तो यह सिस्टम 50 सेंसर और 2200 TOPS कंप्यूटिंग पावर से लैस एक व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) के साथ आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 07:59 IST
ख़ास बातें
  • Alibaba द्वारा समर्थित AutoX ने पेश किया नया ड्राइवरलेस सिस्टम
  • पहले से अधिक सुरक्षित और दमदार होगा नया सिस्टम
  • चीन की जटिल सकड़ों पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए किया गया है डिज़ाइन

AutoX चीन से बाहर भी अपना बिजनेस करती है

चीन की दिग्गज कंपनी Alibaba की समर्थित रोबोटैक्सी (Robotaxi) कंपनी AutoX ने कथित तौर पर शंघाई में एक इवेंट में एक नया ड्राइवरलेस सिस्टम पेश किया है, जो मौजूदा सिस्टम का अपग्रेड है। इस सिस्टम को कंपनी AutoX Gen5 यानी जनरेशन 5 कह रही है। जाहिर है अगली पीढी का सिस्टम होने के नाते इसमें कई अपग्रेड्स शामिल होंगे। ड्राइवरलेस ड्राइविंग सिस्टम के लिए सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है और कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम अब पहले से ज्यादा सुरक्षित भी है। बता दें कि कंपनी ने कथित तौर पर दिसंबर 2020 में चीन में अपनी ड्राइवरलेस टैक्सियों के लिए टेस्ट-रन शुरू करने की घोषणा की थी।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, AutoX ने एक इवेंट में अपनी ड्राइवरलेस गाड़ियों के लिए एक नया सिस्टम घोषित किया है। कंपनी के CEO और संस्थापक Jianxiong Xiao ने बताया है कि नया सिस्टम अपने प्रतिस्पर्धियों के मौजूदा प्लेटफॉर्म से बेहतर है और यह पहले से ज्यादा शक्तिशाली हार्डवेयर के आता है। इसे खास चीन की जटिल शहरी ड्राइविंग आर्किटेक्चर को सुरक्षित रूप से निर्बाध नेविगेशन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि AutoX Gen5 सिस्टम चीन की सार्वजनिक सड़कों पर पूरी तरह से ड्राइवरलेस रोबो टैक्सियों को सपोर्ट करने वाला पहला सिस्टम है। इसका उत्पादन कथित तौर पर देश में शुरू हो चुका है।

इसके फीचर्स की बात करें, तो यह सिस्टम 50 सेंसर और 2200 TOPS कंप्यूटिंग पावर से लैस एक व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) के साथ आता है। इसमें 28 कैमरा लगे हैं और साथ ही यह छह हाई-रेज LiDAR और 4D RADAR के साथ आता है, जो 0.9-डिग्री रिज़ॉल्यूशन के साथ वाहन के चारों ओर पूरे 360 डिग्री को कवर करते हैं। इन LiDAR और कैमरा सिस्टम की बदौलत सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि गाड़ी के लिए कोई ब्लाइंड स्पॉट न बचे। इवेंट में बताया गया है कि ये सभी सेंसर सिस्टम के साथ मिलकर रोबो टैक्सियों को चीन की ट्रैफिक से भरे जटिल रोड सिस्टम में सुरक्षित रूप से नेविगेट करने में सक्षम बनाते हैं।

बता दें कि AutoX ने 2016 में कारोबार शुरू किया था और कंपनी उसके बाद से लगातार रोबोटैक्सी पर विकास जारी रख रही है। कंपनी केवल चीन में बिजनेस नहीं करती है। इसकी R&D टीम चीन से बाहर वैश्विक स्तर पर विभिन्न शहरों में भी फैली हुई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: autox, Robotaxis
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.