2023 Triumph Street Triple 765 R, RS बाइक लॉन्च, 10.17 लाख में जबरदस्त पावर और फीचर्स! जानें सबकुछ

नई 2023 Triumph Street Triple 765 में टॉर्क का वाइड डिस्ट्रिब्यूशन बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • 2023 Triumph Street Triple 765 के अपग्रेडेड वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं।
  • जिसमें Street Triple R और Street Triple RS शामिल हैं।
  • दोनों की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है।

नई 2023 Triumph Street Triple 765 में टॉर्क का वाइड डिस्ट्रिब्यूशन बताया गया है।

Photo Credit: Triumph Motorcycles

Triumph Motorcycles ने भारत में 2023 Triumph Street Triple 765 के अपग्रेडेड वेरिएंट्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं जिसमें Street Triple R और Street Triple RS शामिल हैं। लेकिन दोनों की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है। Triumph की ओर से कहा गया है कि बाइक्स में पहले से ज्यादा टॉर्क और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि बाइक को कंपनी ने किन फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। साथ ही इनकी कीमत की जानकारी भी यहां बताई जा रही है। 
 

2023 Triumph Street Triple 765 R, RS price

2023 Triumph Street Triple 765 R की कीमत 10.17 लाख रुपये है। जबकि 2023 Triumph Street Triple 765 RS की कीमत 11.81 लाख है। ये दोनों ही इनके एक्स-शोरूम प्राइस हैं। Street Triple 765 R को Silver Ice और Crystal White कलर में पेश किया गया है। वहीं, Street Triple 765 RS को Cosmic Yellow, Carnival Red, और Silver Ice में पेश किया गया है। 
 

2023 Triumph Street Triple R, RS Engine

2023 Triumph Street Triple 765 R के बारे में बात करें तो इसमें लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 118.4 BHP की पावर 11,500 RPM पर देता है। यह 80Nm टॉर्क 95,00 RPM पर देता है। वहीं, बाइक के Street Triple RS वेरिएंट की पावर की बात करें तो इसमें यही इंजन 128.2BHP की अधिकतम पावर 12,000 RPM पर देता है। यह 80Nm का टॉर्क 9500 RPM पर जनरेट करता है।  
 

2023 Triumph Street Triple R, RS Features

नई 2023 Triumph Street Triple 765 में टॉर्क का वाइड डिस्ट्रिब्यूशन बताया गया है। इंजन में कई तरह के इम्प्रूवमेंट किए गए हैं। अब इसमें ज्यादा इनलेट पोर्ट फ्लो आता है और कम्प्रेशन रेश्यो भी 4.7% बढ़ा दिया गया है। बाइक के डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें नई फ्लाई स्क्रीन आती है। टेल सेक्शन की लम्बाई बढ़ गई है। फ्यूल टैंक को मॉडिफाई कर दिया गया है जिससे बाइक को ज्यादा स्पोर्टी लुक मिल रहा है। इसमें बग आई डिजाइन वाले एलईडी हेडलैम्प इस्तेमाल किए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  7. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  8. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  9. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.