फोन ज्यादा गर्म क्यों हो रहा है? ओवरहीटिंग को रोकने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

गर्मी में अपनी सेफ्टी का तो सभी ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या आप अपने स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए कुछ कर रहे हैं? अगर नहीं, तो आपको आज से यह करना चाहिए। जी हां अगर आप भी फोन के हीट होने से परेशान हैं तो हम आपको उसे कूल करने का तरीका बता रहे हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 17:52 IST
ख़ास बातें
  • जब फोन की ब्राइटनेस अधिक होती है तो बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है।
  • बैकग्राउंड में चल रही गैरजरूरी ऐप्स के चलते फोन ज्यादा काम करता है।
  • स्मार्टफोन का इंटरनल तापमान वातावरण के तापमान पर निर्भर करता है।

स्मार्टफोन का इंटरनल तापमान बाहर के तापमान पर निर्भर करता है।

जब बाहर का तापमान गर्म हो रहा है तो जाहिर सी बात है इंसानों के साथ-साथ मशीनों पर भी असर दिखेगा। आपने फोन ब्लास्ट होने की घटनाओं के बारे में सुना होगा, अधिकतर मामले में फोन हीटिंग से संबंधित होते हैं। अगर आप भी अपने फोन को हीटिंग से बचाए रखेंगे तो वह सेफ रहेगा। गर्मी के इस मौसम में अगर आप बाहर जा रहे हैं फोटो कैप्चर कर रहे हैं या फिर म्यूजिक सुन रहे हैं तो ऐसे में धूप की वजह से आपका फोन गर्म हो सकता है। गर्मी में अपनी सेफ्टी का तो सभी ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या आप अपने स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए कुछ कर रहे हैं? अगर नहीं, तो आपको आज से यह करना चाहिए। जी हां अगर आप भी फोन के हीट होने से परेशान हैं तो हम आपको उसे कूल करने का तरीका बता रहे हैं।
 

फोन क्यों होता है गर्म?


Advertisement
स्मार्टफोन का इंटरनल तापमान वातावरण के तापमान पर निर्भर करता है। अगर आपका फोन बहुत गर्म हो जाता है तो इससे जल्दी बैटरी खत्म होगी, फोर्स शटडाउन और यहां तक आपके फोन के सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है। कई लोगों ने देखा होगा कि हीटिंग के चलते फोन अपने आप बंद हो गया। यहां हम आपको फोन को हीटिंग से बचाने के कुछ उपाए बता रहे हैं।
 

फोन को गर्मी से बचाने के उपाए:


स्मार्टफोन को डायरेक्ट धूप से दूर रखें: अगर आप फोन को सीधे धूप के संपर्क में लाते हैं तो वह हीट हो सकता है। ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपने फोन को धूप से दूर रखें। फोन सूरज की रोशनी और गर्मी को ग्रहण करता है और उसे लंबे समय तक रखता है। सूरज की रोशनी में रहने से फोन अधिक गर्म होता जाता है।
Advertisement

गैरजरूरी ऐप्स को बंद करें: बैकग्राउंड में चल रही गैरजरूरी ऐप्स के चलते फोन ज्यादा काम करता है और उससे गर्म होने लग जाता है। इसका यही समाधान कि आपको बैकग्राउंड में चल रही सभी गैरजरूरी ऐप्स को स्वाइप करके हटाना है।

डिस्प्ले ब्राइटनेस को कम रखें: जब फोन की ब्राइटनेस अधिक होती है तो बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है और उससे ज्यादा हीट पैदा होती है। अगर आपको आउटडोर में स्क्रीन देखने में परेशानी होती है तो आपको एक एंटी ग्लेयर कवर रखा चाहिए, जिससे आप धूप में भी आसानी से स्क्रीन को देख पाएंगे और आपका फोन हीटिंग से भी बचा रहेगा।
Advertisement

जरूरत न होने पर फोन एयरप्लेन मोड में रखें: जब आपको फोन की जरूरत नहीं है और आपको किसी कॉल का भी इंतजार नहीं है तो आप फोन को एयरप्लेन मोड में रख सकते हैं। इससे आपको फोन के बेसिक चीजें काम करती रहती हैं, लेकिन बाकी गैर जरूरी चीजें बंद हो जाती हैं और उससे बैटरी पर लोड कम हो जाता है।

फोन का केस हटाएं: अगर आपका स्मार्टफोन अधिक गर्म हो रहा है तो इसका मतलब है कि फोन का केस भी उसमें बाधा डाल रहा है। कई केस फोन के हीट वेंट को ब्लॉक कर देते हैं या अधिक टाइट होने के चलते फोन में हीटिंग पैदा कर देते हैं। जब आप फोन से कवर को हटा देते हैं तो उससे फोन की हीट बाहर आ पाएगी और फोन जल्दी ठंडा हो पाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.