Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट

Facebook लगातार अपने यूजर्स को अपग्रेड रखने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है, जिससे यूजर्स को अपने फॉलोअर्स से आसानी से जुड़ने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 12:13 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक स्टोरीज पर पोस्ट किया गया कंटेंट सिर्फ 24 घंटे तक ही लाइव रहता है।
  • फेसबुक स्टोरीज फुल-स्क्रीन और शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट है।
  • फेसबुक स्टोरीज में कई तरह के क्रिएटिव और कस्टमाइजेबल ओवरलेज हैं।

Facebook स्टोरी 24 घंटे तक लाइव रहती है।

Photo Credit: Unsplash/Alexander Shatov

Facebook लगातार अपने यूजर्स को अपग्रेड रखने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है, जिससे यूजर्स को अपने फॉलोअर्स से आसानी से जुड़ने में मदद मिलती है। सोशल मीडिया दिग्गज का एक ऐसा ही एक फीचर फेसबुक स्टोरीज है। फेसबुक स्टोरीज के जरिए यूजर्स अपने शेड्यूल किए गए वीडियो पोस्ट के बीच फोटो और छोटे वीडियो के साथ कंटेंट शेयर कर सकते हैं। हालांकि, स्टोरीज पर पोस्ट किया गया कंटेंट सिर्फ 24 घंटे तक ही लाइव रहता है। स्टोरीज फुल-स्क्रीन और शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट है जो कि कुछ समय के लिए ही यूडर्स को नजर आती है। स्टोरीज में कई तरह के क्रिएटिव और कस्टमाइजेबल ओवरलेज हैं, जिसके जरिए यूजर्स ज्यादा आसानी से अपनी बात कह सकते हैं। हालांकि, अगर आपने गलती से स्टोरीज में कुछ पोस्ट कर दिया है तो आप उसे डिलीट भी कर सकते हैं, यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

फेसबुक स्टोरीज क्या हैं?


फेसबुक पर स्टोरीज एक ऐसी जगह है जहां पर यूजर्स खुलकर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं और आसानी से सभी को अपडेट दे सकते हैं। यूजर्स अपनी स्टोरी में कुछ भी अपलोड करने के लिए 'ऐड' पर क्लिक कर सकते हैं, जिससे उनके डिवाइस का कैमरा एक्टिव हो जाता है और वह तुरंत एक वीडियो या फोटो क्लिक कर लेता है, जिससे स्टोरी का कंटेंट न्यूज फीड यूजर्स तक पहुंच जाता है। इसके अलावा यूजर्स पहले से मौजूद फोटो और वीडियो को भी स्टोरी में अपलोड कर सकते हैं और लिख कर भी पोस्ट कर सकते हैं।

फेसबुक स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट:


1: सबसे पहले आपको अपने न्यूज फीड के सबसे ऊपर दिए गए स्टोरीज सेक्शन में जाना है।
2: फिर उसके बाद आपको माय स्टोरीपर क्लिक करना है।
3: जिस फोटो या वीडियो को आप डिलीट करना चाहते हैं, उसे खोजने के लिए क्लिक करना है।
4: ऊपर दाएं कॉर्नर में मौजूद थ्री डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
5: डिलीट फोटो या डिलीट वीडियो पर क्लिक करना है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि जब आप फेसबुक पर अपनी स्टोरी से कोई फोटो या वीडियो डिलीट करते हैं तो वह मैसेंजर से भी डिलीट हो जाएगा। आप अपनी स्टोरी में जो भी बदलाव करेंगे, वे दोनों ऐप्स पर अपडेट हो जाएंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.