स्लो लैपटॉप हो जाएगा सुपरफास्ट! अपनाएं ये आसान स्टेप्स

समय के साथ लैपटॉप डिवाइस स्लो हो जाते हैं। कुछ आसान स्टेप्स के माध्यम से इनकी स्पीड बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2025 07:33 IST
ख़ास बातें
  • समय के साथ डिवाइस काम करते हुए धीमा होता जाता है।
  • डिवाइसेज के रैम, प्रोसेसर आदि इनकी परफॉर्मेंस तय करते हैं।
  • आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने लैपटॉप की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने लैपटॉप की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

Photo Credit: iStock/cyano66

हमारे डिजिटल डिवाइसेज जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से काम करते हैं। लेकिन इनके हार्डवेयर का भी परफॉर्मेंस में अहम रोल होता है। डिवाइसेज के रैम, प्रोसेसर आदि इनकी परफॉर्मेंस तय करते हैं। लेकिन समय के साथ डिवाइस में कुछ गैर-जरूरी फाइलें आदि काफी कुछ कचरा इकट्ठा होता जाता है। धीरे-धीरे यह डिवाइस की परफॉर्मेंस को धीमा करता जाता है। इसी तरह अगर आपका लैपटॉप डिवाइस धीमा काम कर रहा है, या बहुत ज्यादा स्लो हो गया है तो हम यहां पर उसे ठीक करने का आसान तरीका बता रहे हैं। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने लैपटॉप की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। 

स्लो लैपटॉप की स्पीड ऐसे बढ़ाएं

Restart: सबसे पहला और बेसिक स्टेप है कि आप अपने लैपटॉप डिवाइस को बंद करके फिर से चालू करें, यानी इसे री-स्टार्ट कर लें। ऐसा करने से लैपटॉप में से अस्थायी फाइलें साफ हो जाती हैं। इससे बैकग्राउंड में चल रहे कई प्रोग्राम बंद हो जाते हैं जिससे स्पीड खुद बढ़ जाती है। आपको 6-7 दिनों के भीतर ऐसा करते रहना चाहिए। 

Advertisement

गैरजरूरी ऐप्स को बंद कर दें- अगर लैपटॉप में कुछ ऐसे ऐप्स चल रहे हैं जिन्हें आप बहुत कम इस्तेमाल कर रहे हैं, या बिल्कुल ही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इन्हें बंद कर दें। 

डिस्क स्पेस खाली करें
लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के लिए आपको डिस्क स्पेस को खाली करना होगा। यह कई तरीके से किया जा सकता है। 
बिना उपयोग वाले प्रोग्राम हटाएं- इसके लिए Settings में जाएं। यहां पर उन सॉफ्टवेयर को चुनें जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। चुनाव करने के बाद ऐसे सॉफ्टवेयर्स को डिवाइस से हटा दें। 
अस्थायी फाइलें डिलीट करें- इसके लिए डिस्क क्लीन अप (disk cleanup) टूल को रन करें। यह आपके डिवाइस से सारी गैरजरूरी और फालतू फाइलें क्लीन कर देता है। 
Recycle Bin खाली कर दें- रिसाइकल बिन को खाली कर दें। इसमें सभी डिलीट की गई फाइलें और प्रोग्राम इकट्ठा होते रहते हैं जो डिवाइस को स्लो करते रहते हैं। 
स्टार्टअप प्रोग्राम मैनेज करें- जब भी आप लैपटॉप चालू करते हैं तो इसके साथ कई प्रोग्राम भी स्वयं चालू हो जाते हैं। अगर लैपटॉप में ऐसे गैर जरूरी प्रोग्राम हैं तो उन्हें डिसेबल (Disable) कर दें, ये लैपटॉप की स्पीड को कम कर देते हैं। इसे लैपटॉप बहुत फास्ट स्टार्ट होगा। 
सॉफ्टवेयर, ड्राइवर करें अपडेट- आपके डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम, ड्राइवर, ऐप्स आदि को अपडेट करते रहें। इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर होती है। 
मालवेयर स्कैन करें- समय-समय पर आपको मालवेयर स्कैन करते रहना चाहिए। यह डिवाइस से संदिग्ध सॉफ्टवेयर आदि को हटा देता है जो सिस्टम को स्लो करता रहता है। 

Advertisement

हार्डवेयर चेक
रैम को बढ़ाएं- अगर आप डिवाइस में मल्टी-टास्क करते हैं तो रैम को बढ़ाने से परफॉर्मेंस भी बढ़ जाती है। 
SSD में करें अपग्रेड- पारंपरिक हार्ड ड्राइव के मुकाबले आजकल सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) चलन में हैं जिनके इस्तेमाल से बूट टाइम और प्रोग्राम लोडिंग की स्पीड बढ़ जाती है। 
लैपटॉप की साफ-सफाई- लैपटॉप में जमा डस्ट इसके वेंट्स को रोक सकता है जिससे डिवाइस हीट हो सकता है। इसलिए वेंट्स और फैन की सफाई करते रहें। 
विंडो रीसेट- अगर ऊपर बताए गए सारे स्टेप्स नाकामयाब हो जाते हैं आप ऑपरेटिंग सिस्टम को रीसेट कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले अपने जरूरी डेटा, फाइल्स आदि का बैकअप लेना न भूलें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.