विवाह प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र कैसे करें डाउनलोड, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

घर बैठे-बैठे जन्म प्रमाणपत्र या विवाह प्रमाणपत्र को डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 14:07 IST
ख़ास बातें
  • विवाह हुआ हो तो उसके लिए पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी हो गया है।
  • बच्चे के जन्म के लिए पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी है।
  • जन्म प्रमाणपत्र या विवाह प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Yogendra Singh

बच्चे का जन्म हो या किसी का नया विवाह हुआ हो तो उसके लिए पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी है। अगर आपने विवाह का पंजीकरण या बच्चे के जन्म का पंजीकरण करवा लिया है, लेकिन नगर पालिका या अन्य संबंधित ऑफिस के लंबे चक्कर काटना नहीं चाहते हैं तो इसका समाधान भी मौजूदा है। आप ऑनलाइन घर बैठे ही विवाह प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आज के समय में भारत के अधिकतर राज्य डिजिटल इंडिया की दर्ज पर ऑनलाइन घर बैठे-बैठे दस्तावेजों को डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करते हैं। इससे समय की बचत भी होती है और आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए यहां हम आपको विवाह प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

विवाह प्रमाणपत्र (Marriage Certificate) कैसे करें डाउलोड

सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना है। जैसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए अपने राज्य के नगर निगम की वेबसाइट या नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल पर जाकते हैं। विवाह प्रमाण पत्र के लिए अपने राज्य के विवाह पंजीकरण पोर्टल पर जाएं जैसे उदाहरण के तौर पर दिल्ली में District Delhi वेबसाइट पर जाना है। हालांकि, अलग-अलग राज्य के हिसाब से पोर्टल और प्रक्रिया में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

  • उदाहरण के तौर पर आपको दिल्ली सरकार की District Delhi वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद ऊपर दाएं ओर नजर आ रहे लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना है। अगर आपने पहले से रजिस्टर्ड नहीं किया है तो आपको आधार नंबर के जरिए नए यूजर के तौर पर रजिस्टर्ड करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए ऑप्शन में से प्रिंट पर क्लिक करना है।
  • जहां पर आपको प्रिंट सर्टिफिकेट का विकल्प नजर आएगा।
  • यहां पर आपको 14 डिजिट का ऐप्लिकेशन नंबर (90730000140829) दर्ज करना है और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी है और उस सर्टिफिकेट को डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

जन्म प्रमाणपत्र कैसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले आपको उदाहरण के तौर पर दिल्ली के लिए MCD के पोर्टल पर जाना है।
  • फिर आप MCD के बर्थ और डेथ रजिस्ट्रेशन पर जा सकते हैं।
  • वहां पर आपको सिटिजन या सर्विस पर जाना होगा और बर्थ सर्टिफिकेट सर्विस या डाउलोड पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपने सर्टिफिकेट से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • ऐप्लिकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आप पीडीएफ फाइल में सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  2. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  3. HMD Vibe 2 5G की जबरदस्त डिमांड, सेल शुरू होने के 1 घंटे में बिक गया फोन
  4. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  5. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  7. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  8. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
  9. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  3. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  4. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  6. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  7. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  8. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  9. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. HMD Vibe 2 5G की जबरदस्त डिमांड, सेल शुरू होने के 1 घंटे में बिक गया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.