iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें

iPhone यूजर्स के अक्सर यह परेशानी देखने को मिलती है कि स्टोरेज खत्म होने पर उसे बढ़ाना मुश्किल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 18:41 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन में फोटो और वीडियो डिलीट किए बिना ही स्टोरेज को खाली कर सकते हैं।
  • गैलेरी में फोटो-वीडियो अधिक होने पर iPhone में स्पेस घिर जाता है।
  • iCloud Photos की मदद से यूजर्स आईफोन पर स्पेस खाली कर सकते हैं।

iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

iPhone यूजर्स के अक्सर यह परेशानी देखने को मिलती है कि स्टोरेज खत्म होने पर उसे बढ़ाना मुश्किल है। जब गैलेरी में फोटो और वीडियोज अधिक हो जाती हैं तो स्पेस घिर जाता है। ऐसे में सिर्फ फोटो या वीडियो को डिलीट करके स्टोरेज में स्पेस को फ्री किया जाता है। मगर कुछ ऐसे भी तरीके मौजूद हैं, जिनसे आप फोन में फोटो और वीडियो डिलीट किए बिना ही स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप फोटो और वीडियो को पर्मानेंट डिलीट किए बिना ही आईफोन में स्टोरेज को मैनेज कर सकते हैं।

iPhone स्टोरेज कैसे करें ऑप्टिमाइज

  • सबसे पहले आपको यह चेक करना होगा कि iPhone पर कितना स्टोरेज उपलब्ध है और कौन सी चीजों में सबसे ज्यादा स्पेस लिया जा रहा है।
  • सबसे पहले आईफोन में सेटिंग्स पर जाना है।
  • उसके बाद जनरल पर जाना है।
  • फिर आईफोन स्टोरेज पर टैप करना है।
  • और पेज पर दी गई ऐप्स और कंटेंट को देखना है।

इसके जरिए आप उन ऐप्स, मीडिया और दूसरे डाटा का पता लगा पाएंगे जो आपके डिवाइस पर ज्यादा स्टोरेज घेर रहा है। अगर आपके iPhone पर फोटो और वीडियो ज्यादा स्पेस घेर रहे हैं तो आप iCloud Photos के साथ फोटो लाइब्रेरी को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं, डुप्लिकेट फाइल डिलीट कर सकते हैं और सेटिंग्स से स्टोरेज रिकमेंडेशन देख सकते हैं।

iCloud Photos की मदद से यूजर्स आईफोन पर स्पेस खाली कर सकते हैं और फिर भी अपने फोन पर अपना पूरा फुल-रेजॉल्यूशन कलेक्शन देख सकते हैं।

  • इसके लिए सेटिंग्स में जाना है और सबसे ऊपर अपने नाम पर टैप करना है।
  • iCloud पर टैप करना है और फिर फोटो पर टैप करना है।
  • सिंक दिज आईफोन को ऑन करना है।
  • ऑप्टिमाइज आईफोन स्टोरेज का चयन करना है।

इससे ओरिजिनल, फुल-रेजॉल्यूशन फोटो और वीडियो iCloud में स्टोर रहेंगे। कम स्पेस लेने वाले वर्जन iPhone पर स्टोर किए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप iCloud से ओरिजिनल हाई-क्वालिटी इमेज डाउनलोड कर सकते हैं। iCloud स्टोरेज बिल्ट-इन स्टोरेज से अलग होता है और Apple अकाउंट के साथ 5GB फ्री स्टोरेज मिलता है। जिन यूजर्स को अधिक iCloud स्टोरेज की जरूरत पड़ती है तो वो अतिरिक्त पैसे देकर iCloud+ में अपग्रेड कर सकते हैं।

Advertisement


डुप्लिकेट फोटो करें डिलीट
सोशल मीडिया डाउनलोड और AirDrop के जरिए आईफोन में डुप्लिकेट इमेज और वीडियो हो सकते हैं। आईफोन पर फोटोज ऐप, फोटो लाइब्रेरी में डुप्लिकेट्स कलेक्शन में डुप्लिकेट फोटो और वीडियो की पहचान कर सकता है। उन्हें मर्ज करने या डुप्लिकेट फाइल डिलीट करने से आपकी ओरिजिनल फोटो लाइब्रेरी को प्रभावित किए बिना स्टोरेज खाली हो जाएगी।

ऐसे चेक करें डुप्लिकेट फाइल

  • फोटोज ऐप खोलना है और Collections पर टैप करना है।
  • फिर नीचे स्क्रॉल करके यूटिलिटी पर जाना है और डुप्लिकेट पर टैप करना है।
  • उसके बाद डुप्लिकेट फोटो और वीडियो रिव्यू करना है।
  • अब एक साथ करने के लिए मर्ज का चयन करना है।

गैरजरूरी ऐप्स करें ऑफलोड
ऐप्स को डिलीट करने की जगह यूजर्स कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को ऑफलोड कर सकते हैं। इससे ऐप डिलीट हो जाएगा, लेकिन डॉक्यूमेंट्स और डाटा सुरक्षित रहेंगे। ऐप का आइकन होम स्क्रीन पर क्लाउड सिंबल के साथ बना रहेगा और यूजर्स उसे दोबारा इंस्टॉल करने के लिए उस पर टैप कर सकते हैं। यूजर्स सेटिंग्स, उसके बाद जनरल और फिर आईफोन स्टोरेज पर जाकर ऐप का चयन करके यह देख सकते हैं कि कौन सा ऐप सबसे ज्यादा स्पेस ले रहा है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.