घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ

अगर आप चाहते हैं कि घर बैठे ही आपको AC रिपेयर, कार मैकेनिक, बढ़ई, पेंटर समेत इलेक्ट्रिशियन आदि की सर्विस मिल जाए तो उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार Sewa Mitra ऐप लेकर आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Sewa Mitra ऐप बेहतर घरेलू सर्विस प्रदान करती है।
  • Sewa Mitra ऐप श्रमिकों को पंजीकरण करके सर्विस प्रदान करती है।
  • Sewa Mitra ऐप को उत्तर प्रदेश सरकार लेकर आई है।

घरेलू सर्विस सिर्फ एक ऐप पर मौजूद है।

Photo Credit: Pexels/José Andrés Pacheco Cortes

अगर आप चाहते हैं कि घर बैठे ही आपको AC रिपेयर, कार मैकेनिक, बढ़ई, पेंटर समेत इलेक्ट्रिशियन आदि की सर्विस मिल जाए तो उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार Sewa Mitra ऐप लेकर आई है। सेवा मित्र ऐप एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिससे यूजर्स घर बैठे सर्विस प्रदान करने वाले वेरिफाईड और बेहतर प्रोफेशनल जुड़ सकते हैं। यह ऐप प्लंबर, बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर और सफाई जैसी सर्विस को किफायती दामों पर बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। यहां हम आपको Sewa Mitra ऐप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sewa Mitra ऐप कैसे करें उपयोग:

सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से Sewa Mitra ऐप डाउनलोड करना है और इंस्टॉल करना है।
फिर ऐप में आपको लॉगिन/रजिस्टर पर क्लिक करके सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना है (अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं)।
इसके लिए आपको अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कंफर्म पासवर्ड आदि दर्ज करना है।
फिर अपने फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
फिर आपको मुख्य पेज पर जाने के बाद अपनी लोकेशन सेक्शन पर टैप करना है।
यहां पर आप अपने जिले या शहर का नाम सर्च करके उसका चयन कर सकते हैं।
उसके बाद नीचे दिए गए सर्विस सेक्शन में जाकर उस सर्विस को सर्च करना है, जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं।
यहां पर आप एसी रिपेयर,कार मैकेनिक, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई और पेंटर आदि का चयन कर सकते हैं।

Sewa Mitra ऐप की खासियतें:

Sewa Mitra ऐप में एसी रिपेयर, आरओ सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, क्लीनिंग और पेंटिंग समेत कई प्रकार की सर्विस प्रदान की जाती हैं। यह ऐप उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें तुरंत और बेहतर घरेलू सर्विस की जरूरत होती है। यह श्रमिकों को पंजीकरण करके सर्विस प्रदान करने की सुविधा देती है। इस ऐप को सरकार द्वारा लाया गया है, जिससे भरोसेमंद और वेरिफाईड प्रोफेशनल सर्विस मिलती है। इस ऐप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं किसी प्रकार के सवाल या दिक्कत के लिए टोल-फ्री नंबर 155330 पर कॉल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  2. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
  3. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 
  3. Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
  4. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  5. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  6. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  7. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  9. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  10. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.