Akshaya Tritiya 2025: ऑनलाइन सोना कैसे खरीदें और कैसे करें ऑनलाइन ऐप से सोने की शुद्धता की जांच, जानें सबकुछ

आज यानी कि 30 अप्रैल, 2025 को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) का खास दिन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 09:41 IST
ख़ास बातें
  • 30 अप्रैल, 2025 को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) का खास दिन है।
  • BIS Care ऐप के जरिए सोने की शुद्धता की जांच की जा सकती है।
  • Paytm, गूगल पे, डिजिगोल्ड के जरिए ऑनलाइन सोना खरीदा जा सकता है।

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से समृद्धि और सौभाग्य आता है।

Photo Credit: Pexels/Pixabay

How To buy Gold Online: आज यानी कि 30 अप्रैल, 2025 को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) का खास दिन है। इस दिन को सोना खरीदने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों में अलग-अलग है और ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से समृद्धि और सौभाग्य आता है। लोग अपनी-अपनी सहूलियत और बजट के हिसाब से सोने की खरीदारी करते हैं। आज के समय में पारंपरिक सोने की ज्वेलरी या सिक्के खरीदने का अलावा ऑनलाइन गोल्ड खरीदने का चलन भी बढ़ गया है। अगर आप भी डिजिटल गोल्ड या ऑनलाइन सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो इससे पहले यह लेख आपको पूरी जानकारी देगा कि सोना कहां से खरीदा जा सकता है। सोने की शुद्धता की जांच कैसे की जा सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें


स्टेप 1: आप ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से जाकर BIS Care ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 2: उसके बाद आपको वेरिफाई HUID पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: उसके बाद आपको ज्वेलरी पर छपे हुए HUID नंबर को ऐप में डालना है और इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि सोना असली है या नहीं।
Advertisement
स्टेप 4: इसके साथ ही आपको उसकी पूरी जानकारी जैसे कि ज्वेलर्स का रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉलमार्किंग के जांच करने वाले सेंटर का रजिस्ट्रेशन नंबर और पता मिल जाएगा।


How To Buy Gold Online from Paytm


स्टेप 1: अपने मोबाइल फोन जाकर Paytm ऐप डाउनलोड करना है और अगर पहले से मौजूद है तो उसे खोलना है।
Advertisement
स्टेप 2: ऐप के अंदर ऑल सर्विस सेक्शन पर जाना है।
स्टेप 3: गोल्ड टर्मम को खोजने के लिए सर्च बार का उपयोग करना है।
स्टेप 4: सर्च रिजल्ट से गोल्ड ऑप्शन का चयन करना है।
Advertisement
स्टेप 5: अपनी पसंद के आधार पर बाय इन अमाउंट या बाय इन ग्राम के बीच चयन करना है।
स्टेप 6: निवेश की राशि दर्ज करनी है, जितना आप खरीदना चाहते हैं और प्रोसिड पर टैप करके आगे बढ़ना है।
स्टेप 7: डिजिटल गोल्ड पाने के लिए अपनी खरीदारी को पूरा करने के लिए आपको Paytm Wallet, UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करना है।


Advertisement
How To Buy Gold Online from Digigold


स्टेप 1: सबसे बसे Digi gold की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना है या फिर आप ऐप स्टेप या प्ले स्टोर से इसका ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 2: ऐप या वेबसाइट पर आपको लॉगिन करने के बाद अपना अकाउंट बनाना है, जिसमें नाम, ईमेल आईडी, लिंग, जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होंगी।
स्टेप 3: बाय गोल्ड ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको ग्राम और राशि दर्ज करने का विकल्प नजर आएगा।
स्टेप 4: आपको अपना डिलीवरी एड्रेस दर्ज करना है।
स्टेप 5: उसके बाद आपको 3 प्रतिशत टैक्स के साथ भुगतान करना है, पे नाउ पर क्लिक करने का बाद आपको यूपीआई, कार्ड और नेटबैंकिंग के जरिए भुगतान करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आप गोल्ड खरीद पाएंगे।
 

How To Buy Gold Online from Google Pay


स्टेप 1: अपने फोन पर Google Pay ऐप डाउनलोड करना है और अगर पहले से मौजूद है तो उसे ओपन करना है।
स्टेप 2: सर्च बार में गोल्ड लॉकर दर्ज करना है और सर्च शुरू करना है।
स्टेप 3: सर्च रिजल्ट से गोल्ड लॉकर का चयन करना है।
स्टेप 4: बाय पर टैप करना है। टैक्स समेत सोने की वर्तमान बाजार खरीद कीमत नजर आएगी। यह कीमत आपकी खरीदारी शुरू होने के 5 मिनट तक लॉक रहती है, क्योंकि बाजार की कीमतों में पूरे दिन उतार-चढ़ाव हो सकता है। 
स्टेप 5: उसके बाद आपको भुगतान करके खरीदारी पूरी कर पाएंगे।

अक्षय तृतीया जैसे खास मौके पर इसके अलावा ग्राहक Tanishq, CaratLane, Phonepe और अन्य विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से भी ऑनलाइन सोने की खरीदारी कर सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.