Xiaomi ने लॉन्‍च किए 75 और 65 इंच के बड़े टीवी, 4K डिस्‍प्‍ले, 144hz रिफ्रेश रेट, 25W साउंड समेत कई खूबियों से हैं लैस, जानें प्राइस

दोनों ही टीवी चीन में प्री-बुकिंग के लिए तैयार हैं। भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में इनकी उपलब्‍धता के बारे में शाओमी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 19:11 IST
ख़ास बातें
  • 2,999 युआन की शुुरुआती कीमत में किया गया है लॉन्‍च
  • दोनों टीवी पतले बेजल्‍स से लैस हैं
  • HDR10 सपोर्ट भी इन टीवी में दिया गया है

ये टीवी उन ग्राहकों पर फोकस करते हैं, जिन्‍हें बड़ी स्‍क्रीन पर हाईटेक फीचर्स के साथ एंटरटेनमेंट चाहिए।

Photo Credit: ithome

चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) के रेडमी स्‍मार्ट फायर टीवी ने भारत में चर्चाएं बटोरी हुई हैं। उधर, कंपनी ने अपने होम मार्केट चीन में दो नए टीवी लॉन्च किए हैं। ये टीवी उन ग्राहकों पर फोकस करते हैं, जिन्‍हें बड़ी स्‍क्रीन पर हाईटेक फीचर्स के साथ एंटरटेनमेंट चाहिए। शाओमी के इन नए टीवी के नाम हैं- Xiaomi TV S75 और S65। टीवी के नाम से ही इनके स्‍क्रीन साइज का पता चल जाता है। जानकारी के अनुसार, 75 और 65 इंच के ये टीवी लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी खूबियां। 
 

Xiaomi TV S75 और S65 की कीमत 

सबसे पहले बात इन स्‍मार्ट टीवी की कीमतों की, जानकारी के अनुसार, Xiaomi TV S75 की कीमत 3,999 युआन यानी लगभग 47,987 रुपये है। वहीं, S65 मॉडल के दाम 2,999 युआन यानी लगभग 35,987 रुपये हैं। दोनों ही टीवी चीन में प्री-बुकिंग के लिए तैयार हैं। भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में इनकी उपलब्‍धता के बारे में शाओमी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement
 

Xiaomi TV S75 और S65 के फीचर्स

जैसाकि हमने आपको बताया ये टीवी 75 इंच और 65 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। दोनों टीवी पतले बेजल्‍स से लैस हैं। कंपनी ने इनमें 4K रेजॉलूशन दिया है, जो 3,840 x 2,160 पिक्सल पेश करता है। दोनों ही टीवी में 144hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो टीवी देखने के अनुभव को स्‍मूद बनाता है। इसके अलावा HDR10 सपोर्ट भी मिलता है। 

Xiaomi TV S75 और S65 में कंपनी ने क्वाड-कोर Cortex-A73 प्रोसेसर दिया है। ये 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज ऑफर करते हैं। अनुमान है कि यूजर्स को लैग फ्री एक्‍सपीरियंस मिलेगा। इन टीवी में कई इनबिल्‍ट ऐप्‍स दिए गए हैं। बात करें साउंड की, तो दोनों ही टीवी 25W साउंड आउटपुट देते हैं और डॉल्बी विजन एटमॉस व डीटीएस: एक्स से लैस हैं। इन्‍हें वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
Advertisement

आखिर में बात कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो दोनों ही टीवी वाईफाई-6 तक सपोर्ट करते हैं। 3 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट इनमें दिए गए हैं। साथ में 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, आईआर ब्लास्टर भी मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.