Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 मॉडल लॉन्च हुआ 3GB रैम, 144Hz डिस्प्ले के साथ, जानें फीचर्स

Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 की कीमत के बारे में कंपनी ने यहां पर कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2024 10:29 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • इसके 4K डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें डुअल HDMI 2.1 पोर्ट हैं।

Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 में Dolby Vision IQ और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना नया मिनी एलईडी टीवी 2025 मॉडल पेश किया है। यह Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 के नाम से पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के इस टीवी को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। टीवी में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम है, और क्वाडकोर चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 price, features

Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 की कीमत के बारे में कंपनी ने यहां पर कोई खुलासा नहीं किया है। टीवी में कंपनी ने मैटेलिक फुल स्क्रीन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इस टीवी में QD-Mini LED टेक्नोलॉजी दी गई है और 512 स्वतंत्र लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं। ये लाइट को सटीकता से कंट्रोल करते हैं और कंट्रास्ट को बढ़ाते हैं। 
Advertisement

टीवी में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके 4K डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा टीवी में Dolby Vision IQ और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही फीचर टीवी में बेहतरीन ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस लेकर आते हैं। डिस्प्ले में  94% DCI-P3 वाइड कलर गेमट सपोर्ट मिलता है। 

गेमिंग के लिए इस टीवी में एक गेम बूस्ट मोड दिया गया है। यह रिफ्रेश रेट को 240Hz तक बढ़ा देता है। इसमें डुअल HDMI 2.1 पोर्ट हैं। टीवी को FreeSync Premium सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसमें 4ms तक की लो-लेटेंसी मौजूद है। इसमें क्वाड कोर Cortex A73 चिपसेट लगा है। इसके अलावा AI PQ और AI SR टेक्नोलॉजी भी इसमें दी गई है।  
Advertisement

टीवी में 3GB रैम दी गई है और 32 जीबी स्टोरेज है। इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। यह Google TV पर रन करता है। इसमें 10 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट है। इसके अलावा हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल फीचर भी इसमें दिया गया है जिसके लिए टीवी में Google Assistant मौजूद है। इसमें बिल्ट-इन Chromecast फीचर भी है जिससे यूजर अपने मोबाइल के स्क्रीन को टीवी पर देख सकता है और टीवी शो, मूवी आदि का आनंद ले सकता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.