75 इंच 4K डिस्प्ले वाला Redmi A75 2022 Smart TV चाइनीज कंपनी Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत

यह 10 बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है और 78 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2022 17:59 IST
ख़ास बातें
  • यह 2 स्टीरिओ स्पीकर्स के साथ आता है जिसमें प्रत्येक 10W की पावर देता है
  • परफॉर्मेंस के लिए Redmi A75 2022 में 4 कोर वाला सीपीयू दिया गया है
  • इसमें 8GB की स्टोरेज कैपिसिटी है

Redmi A75 2022 Smart TV की कीमत 3399 RMB (लगभग 39,500 रुपये) है।

Photo Credit: JD.com

Xiaomi ने अपने होम एंटरटेनमेंट सेग्मेंट में एक और नया टीवी लॉन्च किया है। 75 इंच स्क्रीन साइज वाला Redmi A75 2022 स्मार्ट टीवी कंपनी का लेटेस्ट टीवी है। यह अल्ट्रा एचडी टीवी है जिसमें 3840 x 2160 पिक्सल के साथ 4K रेजॉल्यूशन है। टीवी को शाओमी ने चीन में लॉन्च किया है। इतना बड़ा स्क्रीन साइज होने के बावजूद भी इसके बेजल काफी पतले हैं जिससे टीवी देखने में काफी आकर्षक लगता है और प्रीमियम फील देता है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 97.8 प्रतिशत है।   
 

Redmi A75 2022 Smart TV price, availability

Redmi A75 2022 Smart TV को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 3399 RMB (लगभग 39,500 रुपये) है। टीवी की सेल 5 मई से शुरू होगी। इसे चीन में शाओमी के ऑफिशिअल सेल चैनलों के अलावा ऑनलाइन स्टोर JD.com से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Redmi A75 2022 Smart TV Specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Redmi A75 2022 Smart TV अल्ट्रा एचडी टीवी है, जिसमें 3840 x 2160 पिक्सल के साथ 4K रेजॉल्यूशन है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 97.8 प्रतिशत है। यह 10 बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है और 78 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रीन पर पिक्चर अधिक नेचरल और कलर्स रियलिस्टिक दिखते हैं। मार्केट में मौजूद प्रतिद्वंदियों से तुलना करें तो कम कीमत में भी टीवी मजबूत बिल्ड के साथ आता है और मेटल के यूनीबॉडी फ्रेम से लैस है। 

इसके साउंड की बाते करें तो, यह 2 स्टीरिओ स्पीकर्स के साथ आता है जिसमें प्रत्येक 10W की पावर देता है। परफॉर्मेंस के लिए Redmi A75 2022 में 4 कोर वाला सीपीयू दिया गया है और 1.5GB रैम मिलती है। इसमें 8GB की स्टोरेज कैपिसिटी है। यह MIUI TV के लेटेस्ट वर्जन पर ऑपरेट करता है। लेटेस्ट एमआईयूआई की मदद से इसे शाओमी स्मार्ट होम ईकोसिस्टम से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। जिसकी बदौलत आप रूम की लाइटिंग सेटिंग्स चेंज करने से लेकर घर के सिक्योरिटी कैमरा तक को अपने टीवी से ऑपरेट कर सकते हैं। 
Advertisement

Redmi A75 2022 Smart TV में कनेक्टिविटी के लिए 2 यूएसबी-ए पोर्ट, 2 एचडीएमआई पोर्ट, एक एवी इनपुट पोर्ट, एक नेटवर्क पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और एक S/PDIF पोर्ट दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.