सिंगल चार्ज में 11 घंटे चलने वाला Xiaomi Burgundy Red Mini ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत

Burgundy Red Mini में IP67 रेटिंग दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 19:06 IST
ख़ास बातें
  • यह 2000mAh बैटरी के साथ आता है
  • यह सिंगल चार्ज में 11 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है
  • डिवाइस में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है

Xiaomi Burgundy Red Mini ब्लूटूथ स्पीकर में 360° साउंड मिलता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया ब्लूटूथ स्पीकर Burgundy Red Mini लॉन्च किया है। कहा गया है कि यह 360° साउंड डिलीवर करता है जिसके लिए इसमें सिमिट्रिकल फुल रेंज स्पीकर्स के साथ 3-यूनिट अकॉस्टिक डिजाइन दिया गया है। यह 2000mAh बैटरी के साथ आता है और 11 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा इसे आउटडोर में भी यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें IP67 रेटिंग दी है जो इसे डस्टप्रूफ और वाटर रसिस्टेंट बनाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Burgundy Red Mini Bluetooth Speaker price

Xiaomi Burgundy Red Mini की कीमत 199 युआन (लगभग 2300 रुपये) है। इसे कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश किया है। यह मार्केट में खरीद के लिए 20 दिसंबर से उपलब्ध है। बताई गई कीमत प्रोमोशनल ऑफर के तहत है। ऑफर के बाद इसे 229 युआन में खरीदा जा सकेगा। 
 

Xiaomi Burgundy Red Mini Bluetooth Speaker specifications

Xiaomi Burgundy Red Mini ब्लूटूथ स्पीकर में 360° साउंड मिलता है। कंपनी ने इसमें सिमिट्रिकल फुल रेंज स्पीकर्स वाला 3-यूनिट अकॉस्टिक डिजाइन दिया गया है। यह 2000mAh बैटरी के साथ आता है और सिंगल चार्ज में 11 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 1.8 घंटे का समय लगता है। डिवाइस में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही इसमें फास्ट और आसान पेअरिंग के लिए NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। 

यह ब्लूटूथ स्पीकर Xiaomi के HyperOS Connect के साथ काम करता है। इसे Mijia App के माध्यम से भी ऑपरेट किया जा सकता है। जिसमें यूजर को ओवर द एयर अपडेट्स मिलते हैं और साउंड कस्टमाइज करने की सुविधा भी मिल जाती है। इसे आउटडोर में भी यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें IP67 रेटिंग दी है जो इसे डस्टप्रूफ और वाटर रसिस्टेंट बनाती है। 
Advertisement

शाओमी के इस ब्लूटूथ स्पीकर में कस्टमाइज हो सकने वाली RGB लाइट्स भी दी गई हैं। टॉप लाइट स्ट्रिप को Mijia App के माध्यम से एडजस्ट किया जा सकता है। स्पीकर को कंपनी ने फेस्टिव गिफ्ट कलेक्शन के हिस्से के रूप में पेश किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.