बैक्टीरिया हटाने के साथ हवा को क्लीन करने वाला Viomi Master AI Air Conditioner 1.5HP लॉन्च

Viomi Technology ने अपना पहला एयर कंडीशनर एक्टिव फॉर्मलाडेहाइड रिमूवल टेक्नोलॉजी के साथ जारी किया है। Viomi Master AI Air-conditioner 1.5HP में काफी प्रभावशाली क्षमताएं मिलती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Viomi AI एयर कंडीशनर मास्टर एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।
  • AC 99.9% की 2 घंटे की फॉर्मलाडेहाइड रिमूवल रेट प्रदान करता है।
  • Viomi Master AI Air-conditioner 1.5HP की कीमत 45,611 रुपये है।
Viomi Technology ने अपना पहला एयर कंडीशनर एक्टिव फॉर्मलाडेहाइड रिमूवल टेक्नोलॉजी के साथ जारी किया है। Viomi Master AI Air-conditioner 1.5HP में काफी प्रभावशाली क्षमताएं मिलती हैं। यह चीन में कंपनी द्वारा जारी प्रोडक्ट्स की एक लाइनअप में से एक है। कंपनी के मुताबिक, नया Viomi 1.5HP AI एयर कंडीशनर चीन की 863 प्लान पेटेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है और 99.9% की 2 घंटे की फॉर्मलाडेहाइड रिमूवल रेट प्रदान करता है।

Viomi AI एयर कंडीशनर मास्टर एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। फॉर्मलाडेहाइड हटाने के मामले में ट्रेडिशनल एयर प्यूरीफायर के मुकाबले में ज्यादा परफॉर्मेंस प्राप्त करता है। यह खासतौर पर एयर से हार्मफुल फॉर्मलाडेहाइड को हटाने के लिए एक मॉड्यूल से लैस है। इसमें बिल्ट-इन प्राइमरी फिल्टर और एविएशन मैटेरियल एल्युमीनियम से बना एलॉय कोर है। यह फॉर्मलाडेहाइड कोटिंग को हटाने में एक्टिवल मैंगनीज का भी इस्तेमाल करता है।

एयर कंडीशनिंग इंडस्ट्री में फॉर्मलाडेहाइड रिमूवल की बेहतर टेक्नोलॉजी काफी प्रभावी है। ट्रेडिशनल एयर कंडीशनर कमरे में फॉर्मलाडेहाइड को फ्रेश एयर से बदलना चाहते हैं लेकिन Viomi Master AI एयर-कंडीशनर 1.5HP अलग तरह से काम करता है। यह फॉर्मलाडेहाइड को पानी और कार्बन डाइऑक्साइड में डिकंपोज करता है, जिससे दिक्कत का ज्यादा असरदार और फुल विजन मिलता है। एयर कंडीशनर में करीब 600 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की बड़े स्तर में एयर वॉल्युम होती है। इसकी एयर डक्ट डिजाइन और टेक्नोलॉजी फॉर्मलाडेहाइड को हटाने और क्लीन एयर के प्रोडक्टशन को बेहतर बनाती है।

Viomi Master AI Air Conditioner 1.5HP की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात की जाए तो Viomi Master AI Air-conditioner 1.5HP की कीमत 3,999 yuan यानी कि 45,611 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह जिंगडोंग में उपलब्ध होगा, लेकिन ग्लोबल लेवल पर उपलब्धता की जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.