RCB vs LSG IPL 2023 Live : बैंगलोर और लखनऊ की भिड़ंत आज, लाइव मैच ऐसे देखें Free

RCB vs LSG IPL 2023 Live : इस टूर्नामेंट में आज यानी सोमवार को RCB बनाम LSG का मुकाबला देखने को मिलेगा। पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे नंबर पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 वें स्थान पर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 16:26 IST
ख़ास बातें
  • शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा आईपीएल का आज का मैच
  • आमने-सामने होंगी RCB vs LSG
  • यह मैच मंगलम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा

RCB vs LSG IPL 2023 Live : RCB बनाम LSG का आईपीएल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

TATA IPL 2023 का रोमांच बढ़ता जा रहा है। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आखिरी ओवर में 29 रन बनाकर गुजरात टाइटंस के ‘जबड़े से जीत' छीन ली। इस टूर्नामेंट में आज यानी सोमवार को RCB बनाम LSG का मुकाबला देखने को मिलेगा। पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे नंबर पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 वें स्थान पर है। दोनों ही टीमें आज जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी। अगर आप आज का मैच ऑनलाइन लाइव देखना चाहते हैं, तो हम आपको इससे जुड़ी जरूरी डिटेल्‍स देने जा रहे हैं। RCB बनाम LSG का मुकाबला आप ऑनलाइन फ्री (Tata IPL 2023 Free) में देख सकते हैं। 
 

कब और कहां होगा मैच 

आज का आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मंगलम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जोकि बैंगलोर में है। RCB बनाम LSG का आईपीएल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
 

कब और कहां देखें फ्री में मैच 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच को टीवी के साथ-साथ डिजिटल पर भी स्‍ट्रीम किया जाएगा। अगर आप टीवी पर लाइव मैच केबल के जरिए देख रहे हैं, तो स्‍टार स्‍पोर्ट्स के चैनल्‍स को सब्‍सक्राइब कर सकते हैं। ऑनलाइन लाइव मैच ओटीटी (IPL Online OTT Free) पर देखने के लिए जियो सिनेमा (Jio Cinema) का रुख किया जा सकता है। यह ऐप प्‍ले स्‍टोर और ऐपल ऐप स्‍टोर पर उपलब्‍ध है और बिलकुल फ्री है। 
 

Tata IPL 2023-27 सीजन के राइट्स अब Viacom18 नेटवर्क के पास हैं। इस टूनामेंट को JioCinema ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा है। जियो सिनेमा ऐप पर आईपीएल के सभी मैचों को 4K क्‍वॉलिटी में देखा जा सकता है। ओटीटी पर आईपीएल देखने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा। खर्च होगा तो सिर्फ इंटरनेट।
Advertisement

आईपीएल का यह सीजन इसलिए भी अलग है, क्‍योंकि JioCinema इस टूर्नामेंट को 12 अलग-अलग भाषाओं में स्ट्रीम कर रहा है। जानकारी के अनुसार, कई कैमरा एंगल से मैच को दर्शकों तक पहुंचा जा रहा है। ऐप की मदद से मोबाइल के साथ-साथ टीवी, स्‍मार्टफोन या लैपटॉप पर भी आईपीएल 2023 को फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकता है।

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.