Streamview ने लॉन्‍च किया 50 इंच का Nokia 4K Android TV, जानें प्राइस

Nokia 50 inch 4K Android TV : कंपनी ने इस टीवी को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया है। फ्रंट में नीचे की ओर नोकिया की ब्रैंडिंग दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 12:23 IST
ख़ास बातें
  • स्‍ट्रीमव्‍यू लाई 50 इंच का नोकिया टीवी
  • तमाम खूबियों से लैस है नया स्‍मार्ट टीवी
  • यूरोपियन मार्केट पर फोकस करती है कंपनी

नए नोकिया टीवी में 1.5GB DDR3 RAM है और इंटरनल स्‍टोरेज 8GB है।

Photo Credit: streamview

Streamview (स्ट्रीमव्यू) के पास यूरोप में नोकिया ब्रैंड का लाइसेंस है। कंपनी साल 2020 से नोकिया टीवी को लॉन्‍च कर रही है। हाल में स्‍ट्रीमव्‍यू ने एक नए नोकिया ब्रैंडेड टीवी को लॉन्‍च किया है। मॉडल नंबर UNE50GV210I वाला यह टीवी 50 इंच स्‍क्रीन साइज में आता है और 4K डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। कंपनी ने इस टीवी को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया है। फ्रंट में नीचे की ओर नोकिया की ब्रैंडिंग दी गई है। इस टीवी में और क्‍या खूबियां हैं, आइए जानते हैं।  
 

Nokia 50 inch 4K Android TV Price 

Nokia 50 inch 4K Android TV की कीमत 390 यूरो (लगभग 35,540 रुपये) है। फ‍िलहाल यह टीवी यूरोपियन मार्केट के लिए है और वहां भी आउट ऑफ स्‍टॉक है। भारत में स्‍ट्रीमव्‍यू की मौजूदगी नहीं है, लेकिन नोकिया ब्रैंड नेम वाले टीवी उपलब्‍ध हैं। 
 

Nokia 50 inch 4K Android TV Specifications 

इस टीवी पर बात करें, उससे पहले आपको यह जानना चाहिए कि स्‍ट्रीमव्‍यू ने साल 2018 में अपनी शुरुआत की थी। कंपनी नोकिया ब्रैंड नेम के तहत अपने प्रोडक्‍ट्स बेचती है। 24 इंच से लेकर 60-70 इंच स्‍क्रीन साइज में नोकिया ब्रैंड नेम वाले टीवी बेचे जा रहे हैं। 

लेटेस्‍ट मॉडल में 3840 x 2160 रेजॉलूशन मिलता है, जोकि 4K अल्‍ट्रा एचडी क्‍वॉलिटी है। यह टीवी HDR 10 और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। साउंड क्‍वॉल‍िटी के मामले में भी टीवी उम्‍दा है। कंपनी ने इसमें 2 10W स्पीकर के साथ डॉल्बी डिजिटल प्लस और डीटीएस साउंड सपोर्ट दिया है। 
Advertisement

स्‍पेक्‍सशीट से पता चलता है कि नए नोकिया टीवी में ARM Cortex-CA55 क्‍वॉड कोर सीपीयू की ताकत है। माली 470 MP3 GPU इसमें दिया गया है। 1.5GB DDR3 RAM इसमें है और इंटरनल स्‍टोरेज 8GB है। यह टीवी एंड्रॉयड 9 ओएस पर चलता है यानी बाकी गूगल टीवी की तरह ही फंक्‍शन करता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में इस टीवी में 4HDMI पोर्ट, 2 USB 2.0 पोर्ट, वायर्ड इंटरनेट कनेक्शन के लिए एक ईथरनेट LAN पोर्ट दिया गया है। यह टीवी डुअल-बैंड वाई-फाई को भी सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है, जिसका मतलब है कि आप अपने फोन से टीवी पर कंटेंट स्‍ट्रीम कर सकते हैं। पॉपुलर ओटीटी ऐप्‍स इस टीवी में इनबिल्‍ट हैं, जबकि गूगल असिस्‍टेंट और प्‍ले स्‍टोर की मदद से 7 हजार से ज्‍यादा ऐप्‍स को डाउनलोड किया जा सकता है। टीवी का वजन करीब 9 किलो है और इसे ब्‍लैक कलर में लाया गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.