Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत

सीलिंग स्पीकर्स के बिना भी यह ओवरहेड ऑडियो प्रदान कर सकता है जो घर में बेहतर, और थियेटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2026 11:43 IST
ख़ास बातें
  • इसमें पावरफुल सबवूफर भी दिया गया है।
  • इसमें एडवांस ऑडियो फॉर्मेट जैसे डॉल्बी एटमॉस, और DTS:X का सपोर्ट है।
  • सीलिंग स्पीकर्स के बिना भी यह ओवरहेड ऑडियो प्रदान कर सकता है।

Sony HT-B500 साउंडबार में 3.1 चैनल ऑडियो कंफिग्रेशन मिलता है।

Photo Credit: Sony

Sony ने अपना नया साउंडबार HT-B500 मार्केट में लॉन्च किया है। यह साउंडबार 3.1 चैनल ऑडियो सिस्टम से लैस होकर आता है जो घरेलू मनोरंजन में चार चांद लगा सकता है। यह Dolby Atmos और DTS:X जैसे एडवांस ऑडियो फीचर्स को सपोर्ट करता है। ऑडियो सिस्टम में कंपनी ने सेंटर में एक समर्पित चैनल स्पीकर दिया है जो वोकल क्लियरिटी को सुनिश्चित करता है। इसमें पावरफुल सबवूफर भी दिया गया है। दावा है कि इसका सबवूफर डीप और प्रभावी बेस पैदा कर सकता है। सीलिंग स्पीकर्स के बिना भी यह ओवरहेड ऑडियो प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Sony HT-B500 Soundbar Price

Sony HT-B500 साउंडबार को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2341 युआन (लगभग रुपये) है। इसे JD.com के अलावा अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अन्य मार्केट्स में यह कब लॉन्च होगा अभी इसके बारे में कंपनी ने साफतौर पर कुछ संकेत नहीं दिया है। साउंडबार अब ग्राहकों के लिए चीन में उपलब्ध है। 

Advertisement

Sony HT-B500 Soundbar Specifications

Sony HT-B500 साउंडबार में 3.1 चैनल ऑडियो कंफिग्रेशन मिलता है। इसमें कंपनी ने फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स का इस्तेमाल किया है। ऑडियो सिस्टम में कंपनी ने सेंटर में एक समर्पित चैनल स्पीकर दिया है जो वोकल क्लियरिटी को सुनिश्चित करता है। इसमें पावरफुल सबवूफर भी दिया गया है। दावा है कि इसका सबवूफर डीप और प्रभावी बेस पैदा कर सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें एडवांस ऑडियो फॉर्मेट जैसे डॉल्बी एटमॉस, और DTS:X का सपोर्ट दिया गया है। यह सोनी के वर्टिल साउंड इंजन से लैस है। इसका फायदा यह है कि सीलिंग स्पीकर्स के बिना भी यह ओवरहेड ऑडियो प्रदान कर सकता है। 

कंपनी ने इसमें S-Force Pro Front Surround तकनीकी का इस्तेमाल किया है जो साउंड को हॉरिजॉन्टल एक्सपेंड करती है। इसमें खास 3D अपमिक्स सराउंड तकनीकी दी गई है जो स्टैंडर्ड 2 चैनल ऑडियो सोर्स से भी साउंड को 3D इमर्सिव साउंड में बदल देती है। इसके साथ ही साउंडबार AI Voice Enhancement 3.0 से लैस होकर आता है। यह डायलॉग को बैकग्राउंड के शोर से अलग करता है। 

Advertisement

Sony HT-B500 साउंडबार Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें HDMI eARC आउटपुट और ऑप्टिकल इनपुट का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.