65 इंच डिस्प्ले के साथ Sharp AQUOS XLED F8 Mini LED TV लॉन्च, घर में ही सिनेमा वाला एक्सपीरियंस

Sharp AQUOS XLED F8 में गेमिंग एप्लिकेशन के लिए सटीक हो सकता है। हालांकि Sharp ने टीवी के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। AQUOS XLED F8 के रिस्पांस टाइम और व्यूइंग एंगल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2022 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Sharp AQUOS XLED F8 में 65 इंच की एलईडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Sharp AQUOS XLED F8 की कीमत करीब 1,94,068 रुपये है।
  • शार्प टीवी 4K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस है।

Sharp AQUOS XLED F8 में 65 इंच की एलईडी डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Sharp

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sharp Electronics ने चीनी बाजार में नया 65 इंच का मिनी LED TV पेश कर दिया है। नया Sharp AQUOS XLED F8 टीवी 4K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस है। शार्प का यह नया शानदार टीवी काफी दमदार फीचर्स से लैस है, जो कि घर में ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वहीं अगर आप गेमिंग लवर्स हैं तो आपके लिए भी यह टीवी शानदार गेमिंग अनुभव दे सकता है। यहां हम आपको इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Sharp AQUOS XLED F8 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sharp AQUOS XLED F8 की कीमत RMB 16,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,94,068 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 

Sharp AQUOS XLED F8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Sharp AQUOS XLED F8 में 65 इंच की एलईडी डिस्प्ले दी गई है जो कि 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2,160 तक लोकल डिमिंग जोन्स प्रादन करती है। XLED F8 में XLED टेक्नोलॉजी IPS और OLED पैनल के बीच एक ब्रिज है। XLED बेहतर कंट्रास्ट और डिमिंग कैपेसिटी के साथ एक ऑप्टिमल पेशकश करने के लिए दोनों टेक्नोलॉजी में से बेस्ट को लिंक करती है।

गेमिंग एक्सपीरियंस की बात की जाए तो Sharp AQUOS XLED F8 में गेमिंग एप्लिकेशन के लिए सटीक हो सकता है। हालांकि Sharp ने टीवी के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। AQUOS XLED F8 के रिस्पांस टाइम और व्यूइंग एंगल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। टीवी को गेमिंग मॉनीटर के तौर पर इस्तेमाल करने में फास्ट रिस्पॉन्स टाइम खासतौर पर बहुत जरूरी है।

चीन के बाहर यानी कि ग्लोबल लेवल पर AQUOS XLED F8 की उपलब्धता की बात की जाए तो फिलहाल शार्प ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी। टीवी के लिए सटीक डिलीवरी की तारीख में भी फिलहाल जानकारी नहीं हैं। आखिर में यह बात करना बिलकुल गलत नहीं होगा कि Sharp AQUOS XLED F8 के बारे में अभी भी ज्यादा जानकारी नहीं है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sharp AQUOS XLED F8 Mini LED TV, Sharp TV, Smart LED TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  3. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  3. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  4. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  5. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  6. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  8. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  9. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.