RR vs SRH IPL 2023 Live: राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (SRH) मैच अब से कुछ ही देर में, ऐसे देखें फ्री!

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • सुपर संडे में यह आज के दिन का पहला मुकाबला होगा।
  • मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाना है।
  • राजस्थान की टीम की कमान संजू सैमसन के हाथों में है।

आज राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला होने जा रहा है।

Photo Credit: Wikimedia commons

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में आज रविवार, यानि 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला होने जा रहा है। सुपर संडे में यह आज के दिन का पहला मुकाबला होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान की टीम की कमान संजू सैमसन के हाथों में है जबकि हैदराबाद की टीम की कप्तानी भुवनेश्‍वर कुमार कर सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान की टीम एक मजबूत टीम मानी जाती है जो पिछले आईपीएल में फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी। 

RR vs SRH मैच इस लिहाज से काफी रोमांचक होने वाला है। आज का मुकाबला आप अपने टीवी, मोबाइल और अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर घर बैठे देख सकते हैं। इस मैच का समय, स्थान और देखने का तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं।
 

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023 मैच कब होगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) मैच आज 2 अप्रैल, रविवार को खेला जाएगा।  

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023 मैच कहां खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
Advertisement
 

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) मैच आज 3.30PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 3.00PM पर किया जाएगा। 
 

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023 मैच को कैसे देखें लाइव?

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन या अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम JioCinema App पर किया जाएगा। 
 

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023 मैच कैसे देखें फ्री?

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023 मैच को अगर आप बिना किसी चार्ज के देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज यहां पर नहीं रखा गया है। JioCinema App डाउनलोड करना भी फ्री है जिसे आप विभिन्न ऐप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आप मैच कमेंट्री को 12 भारतीय भाषाओं में सुन सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.