Portronics लाई पॉकेट साइज ब्लूटूथ स्पीकर, फोन स्टैंड की तरह करें इस्तेमाल, कीमत 1049 रुपये!

यह स्पीकर 6W की साउंड आउटपुट दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मार्च 2025 18:37 IST
ख़ास बातें
  • इसमें RGB लाइटिंग भी दी गई है।
  • यह फोन के लिए स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह 6W की साउंड आउटपुट दे सकता है।

Portronics Nadya एक पॉकेट साइज ब्लूटूथ स्पीकर है जो आराम से एक जेब में समा सकता है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने एक कमाल का गैजेट लॉन्च किया है। यह एक पॉकेट साइज का ब्लूटूथ स्पीकर है जो कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पीकर का नाम Portronics Nadya है जो कि एक कॉम्पेक्ट ऑडियो डिवाइस है। इसमें एक मेग्नेट भी लगा है जिससे यह स्मार्टफोन के साथ अटैच हो जाता है। इसके अलावा इसमें RGB लाइटिंग भी दी गई है। यह फोन के लिए स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Portronics Nadya Price

Portronics Nadya की भारत में कीमत Rs. 1,049 है। कंपनी इसके साथ 12 महीने की वारंटी देती है। यह Portronics की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस स्पीकर को Amazon, Flipkart जैसे प्रमुख ऑनलाइन स्टोर्स समेत ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Portronics Nadya Specifications

Portronics Nadya एक पॉकेट साइज ब्लूटूथ स्पीकर है जो आराम से एक जेब में समा सकता है। यह 6W की साउंड आउटपुट दे सकता है। यह काफी पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। स्मार्टफोन के लिए इसे एक स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। MagSafe कम्पैटिबल फोन के साथ यह आसानी से अटैच हो जाता है। वहीं, नॉन-मैगसेफ डिवाइसेज के लिए इसमें एक मेटल रिंग भी दी गई है। 

Portronics Nadya ब्लूटूथ स्पीकर में 40mm डाइनेमिक ड्राइवर है। यह आसानी से कहीं भी अटैच किया जा सकता है। मसलन यूजर इसे कार डैशबोर्ड, रेफ्रिजिरेटर, और यहां तक कि मोटर साइकल के फ्यूल टैंक के साथ भी अटैच कर सकता है। स्पीकर में RGB LED लाइटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह म्यूजिक के साथ सिंक हो जाती है। 
Advertisement

इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। यह फास्ट और स्टेबल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। स्पीकर को स्मार्टफोन, टैबलेट, और लैपटॉप के साथ आसानी से पेअर किया जा सकता है। ब्लूटूथ स्पीकर में बिल्ट-इन बैटरी लगी है। यह 4 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। चार्जिंग के लिए डिवाइस में टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.