LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब

LG TV के कई मॉडल्स की जांच में सामने आया कि टीवी में बड़े पैमाने पर डिवाइस और नेटवर्क डिस्कवरी, ACR ट्रैकिंग और सुरक्षा से जुड़ी कमियां हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2026 15:45 IST
ख़ास बातें
  • LG TV के कई मॉडल्स की जांच में सामने आईं कमियां
  • टीवी हैक हो जाए तो इन कमियों की वजह से को बड़ा नुकसान हो सकता है
  • LG ने जासूसी के ऐसे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है

मशहूर टीवी ब्रांड LG के स्मार्ट टीवी पर जासूसी करने का मामला सामने आया है।

स्मार्ट TV आपकी जासूसी भी कर सकता है! ऐसा हम नहीं एक ताजा रिपोर्ट कह रही है जिसमें मशहूर टीवी ब्रांड LG के स्मार्ट टीवी पर जासूसी करने का मामला सामने आया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि टीवी बंद होने पर भी आसपास की गतिविधि को रिकॉर्ड करता है और यह घर में मौजूद अन्य डिवाइसेज की जानकारी भी जुटाता है। वहीं, LG ने ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उनका टीवी किसी तरह की जासूसी नहीं करता है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

स्मार्ट टीवी बनाने वाली कंपनी LG के टीवी इन दिनों किसी खास वजह से चर्चा में हैं। दरअसल YouTube चैनल गेमर्स नेक्सस (Gamers Nexus) ने Level1Techs के साथ मिलकर कंपनी के टीवी पर एक स्वतंत्र सुरक्षा जांच की। टीम ने LG TV के कई मॉडल्स की जांच की और पाया कि टीवी में बड़े पैमाने पर डिवाइस और नेटवर्क डिस्कवरी, ACR ट्रैकिंग और सुरक्षा से जुड़ी कमियां हैं। अगर टीवी हैक हो जाए तो इन कमियों की वजह से को बड़ा नुकसान हो सकता है।

जांच से पता चला कि टेस्ट किए गए LG टीवी लोकल नेटवर्क पर मौजूद डिवाइस जैसे कि स्मार्टफोन, PC, प्रिंटर, स्विच और स्मार्ट-होम हार्डवेयर की पहचान कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि टीवी अपने आसपास के WiFi नेटवर्क के नाम, सिग्नल की जानकारी और डिवाइस से जुड़ी ID की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। 

कहां है खतरा? 
शोध में पाया गया कि TV द्वारा जुटाई गई यह जानकारी घर में मौजूद दूसरे डिवाइस की पिक्चर क्रिएट करने में मदद कर सकती है। ACR डेटा, एडवर्टाइजिंग ID और दूसरी जानकारियों के साथ मिलकर इस बात की डिटेल्ड प्रोफाइल तैयार हो सकती है कि यूजर टीवी पर क्या देख रहा है, और घर में कौन से डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहा है। यह यूजर की प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। 

LG ने जासूसी के आरोप पर क्या कहा
दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने जासूसी के ऐसे सभी आरोपों को खारिज (via) कर दिया है जिनमें कहा गया था कि उसके स्मार्ट टीवी आस-पास की बातचीत रिकॉर्ड करते हैं। आरपो था कि टीवी स्टैंडबाय मोड में भी ऑडियो सुनते हैं और बाद में इसे कहीं भेजने के लिए रिकॉर्डिंग स्टोर भी करते हैं। 

Advertisement

कंपनी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वॉइस डेटा तभी रिकॉर्ड किया जाता है जब यूज़र फार-फील्ड वॉइस रिकग्निशन फीचर को शुरू करता है, और टीवी रिमोट पर वॉइस बटन दबाकर "Hi LG" जैसे शब्द का इस्तेमाल करता है। YouTube चैनल 'Gamers Nexus' और Level1Techs ने स्वतंत्र सुरक्षा जांच की थी और इस शोध को लेकर 135 मिनट का वीडियो जारी किया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.