77 इंच बड़ी स्क्रीन वाले LG OLED evo B4 TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

LG OLED evo B4 Series के ये टीवी दो साइज में आते हैं जिसमें 65 इंच का मॉडल, और 77 इंच का मॉडल शामिल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जून 2024 18:44 IST
ख़ास बातें
  • ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं।
  • टीवी में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।
  • कंपनी ने ये टीवी साल की शुरुआत में CES में पेश किए थे।

LG OLED evo B4 Series के टीवी दो साइज में आते हैं जिसमें 65 इंच का मॉडल, और 77 इंच का मॉडल शामिल है।

Photo Credit: ITHome

LG ने नई OLED evo B4 Series के स्मार्ट TV लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये टीवी साल की शुरुआत में CES में पेश किए थे। अब ये मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। इनमें बेहतर कंटेंट व्यूइंग के लिए Dolby Vision का सपोर्ट है। साथ ही ये सिनेमेटिक साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी के ये टीवी दो साइज में आते हैं जिसमें 65 इंच का मॉडल, और 77 इंच का मॉडल शामिल है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

LG OLED evo B4 Series TV price

LG OLED evo B4 सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत 13,999 युआन (लगभग 1,64,000 रुपये) है। वहीं, 77 इंच मॉडल की कीमत 19,999 युआन (लगभग 2,34,000 रुपये) है। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है।
 

LG OLED evo B4 Series TV specifications

LG OLED evo B4 Series के ये टीवी दो साइज में आते हैं जिसमें 65 इंच का मॉडल, और 77 इंच का मॉडल शामिल है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। इनमें बेहतर कंटेंट व्यूइंग के लिए Dolby Vision का सपोर्ट है। साथ ही ये सिनेमेटिक एक्सपीरियंस देने के लिए Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें LG का α8 AI ऑडियो, पिक्चर चिप लगा है। जिससे साउंड और इमेज क्वालिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।  

अन्य फीचर्स में 9.1.2 वर्चुअल सराउंड साउंड शामिल है। इनमें 100 प्रतिशत कलर एक्यूरेसी है और 100 प्रतिशत कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। गेमर्स के लिए भी कंपनी ने ध्यान रखा और बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए 0.1ms रेस्पोंस टाइम दिया है। ये webOS टीवी प्लेटफॉर्म पर रन करते हैं। इनमें कंपनी ने AI ब्लू लाइट रिडक्शन मोड दिया है। साथ ही इनमें FILMMAKER मोड भी मिलता है। टीवी में NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  3. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  4. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  6. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  7. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  8. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  10. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.