65 इंच साइज 4K डिस्प्ले में चाइनीज कंपनी LeTV ने लॉन्च किया LeTV Super TV G65ES, जानें कीमत

प्रोसेसिंग के लिए टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर है। इसमें दो कोर A73 और दो कोर A53 दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • टीवी 2.4GHz वाई-फाई सपोर्ट के साथ आता है।
  • इसमें फार फील्ड वॉयस कंट्रोल 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • यह HDMI कनेक्टिविटी के साथ-साथ USB 2.0 और USB 3.0 को सपोर्ट करता है।

LeTV Super TV G65S में कंपनी ने कई मॉडर्न फीचर्स दिए हैं।

चाइनीज ब्रैंड LeTV ने Super TV लाइनअप में अपना नया टीवी पेश किया है जो कि 65 इंच साइज में आता है। इसमें 4K डिस्प्ले दिया गया है। LeTV Super TV G65ES के नाम से लॉन्च हुआ ये टीवी इससे पहले आए मॉडल के जैसा है। कंपनी ने इसके पहले G55ES को लॉन्च किया था। दोनों टीवी में फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लगभग एक समान ही दिए गए हैं। LeTV Super TV G65ES की कीमत क्या है और टीवी में कंपनी ने क्या खास पेशकश की है, इसके बारे में जानते हैं। 
 

LeTV Super TV G65ES की कीमत

LeTV Super TV G65ES को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2499 युआन (लगभग 25 हजार रुपये) है। टीवी को चीन के पॉपुलर रीटेल स्टोर्स जैसे JD.com से खरीदा जा सकता है। दूसरे मार्केट्स में टीवी कब उपलब्ध होगा, अभी इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

LeTV Super TV G65ES के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

LeTV Super TV G65ES में 65 इंच डिस्प्ले मिलता है जो कि एक 4K डिस्प्ले है। इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। टीवी में 92% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है। इसके अलावा डिस्प्ले 10 लाख से ज्यादा कलर्स को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर है। इसमें दो कोर A73 और दो कोर A53 दिए गए हैं। टीवी में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसके साउंड सिस्टम की बात करें तो, यह 10W स्पीकर्स के साथ आता है। 

टीवी 2.4GHz  वाई-फाई सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें फार फील्ड वॉयस कंट्रोल 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है, जो कि 5 मीटर की दूरी से भी कमांड को सुन सकता है। सिर्फ "Hello Xiaole" कहकर टीवी के वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं। यानि कि बिना रिमोट आप इसे वॉयस कमांड के जरिए ही कंट्रोल कर सकते हैं। 

टीवी में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी मिल जाते हैं। यह HDMI कनेक्टिविटी के साथ-साथ USB 2.0 और USB 3.0 को सपोर्ट करता है। इसमें 2 HDMI 2.0 पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें डिजिटल ऑ़डियो आउटपुट इंटरफेस के साथ ही नेटवर्क इंटरफेस भी मिलता है। इन सभी कनेक्टिविटी विकल्पों की मदद से टीवी को विभिन्न तरह के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कई तरह के एप्लीकेशंस भी इसमें रन किए जा सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.