India vs Sri Lanka 2nd ODI: कब और कहां देखें आज का क्रिकेट मैच, जानें

भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से इसका लाइव टेलिकास्‍ट शुरू होगा। आप डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 12:43 IST
ख़ास बातें
  • भारत और श्रीलंका के बीच आज सेकंड वनडे मैच है
  • यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा
  • आप इसे डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम कर सकते हैं

अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि में लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो आप Disney+Hotstar ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं।

T20I सीरीज में श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में अपना दम दिखा रही है। दोनों देशों की टीमें साल 2023 के अपने पहले 50 ओवर के मैच के लिए गुवाहाटी में भ‍िड़ी थीं। इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। आज भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा एकदिवसीय वनडे मैच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। 50 ओवरों वाले मैच के लिहाज से यह साल काफी अहम है। क्रिकेट वर्ल्‍ड कप भी इसी साल आयोजित होना है, जिसकी मेजबानी का जिम्‍मा भारत संभाल रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि आज होने वाले मैच को आप कहां और कब लाइव देख सकते हैं।   
 

Advertisement
भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से इसका लाइव टेलिकास्‍ट शुरू होगा। आप डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। 
 

भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा

भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 12 जनवरी 2023 को दूसरा वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। 
 
 

भारत और श्रीलंका का वनडे मैच टीवी पर कैसे देखें 

इस एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी देखा जा सकेगा। स्‍थानीय भाषाओं में मैच का लुत्‍फ उठाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ को ट्यून कर सकते हैं। इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा, जो डीडी फ्री डिश यूजर्स को मैच दिखाएगा। 
Advertisement
 
 

भारत-श्रीलंका का वनडे मैच ऐसे देखें ऑनलाइन 

अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि में लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो आप Disney+Hotstar ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.