IND vs USA T20 Match : पहली बार टी20 खेलेंगे भारत-अमेरिका, आज रात मुकाबला, ऐसे देखें LIVE

IND vs USA T20 Match : आज का मैच न्यू यॉर्क में नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जून 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • भारत-अमेरिका के बीच आज खेला जाएगा टी20 मुकाबला
  • दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला होगा
  • यह मैच ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है
IND vs USA T20 Live : टी20 विश्‍वकप का रोमांच अब तेज हो रहा है। भारत की पाकिस्‍तान पर शानदार जीत के बाद आज क्रिकेट फैंस के लिए एक और अहम दिन है। पहली बार टी20 विश्‍वकप में भारत और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं। भारत ने अबतक खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि अमेरिका ने भी दोनों मैच जीते हैं। उसने पाकिस्‍तान को भी हरा दिया था। पॉइंट्स टेबल से पता चलता है कि अमेरिका और भारत दोनों टीमों को 4 पॉइंट्स मिले हैं। आज होने वाला मुकाबला तय करेगा कि कौन ग्रुप-ए में नंबर-1 पर काबिज होगा। 
 

IND vs USA T20 Match Live कब होगा?

भारत बनाम यूएसए (IND vs USA) के बीच टी20 मैच आज 12 जून बुधवार को भारतीय समयानुसार रात के समय खेला जाएगा।  
Advertisement
 
 

IND vs USA T20 Match Live कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम यूएसए (IND vs USA) मैच न्यू यॉर्क में नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।  
 
 

IND vs USA T20 Match Live कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम यूएसए (IND vs USA) मैच आज रात 8.00 PM बजे शुरू होगा। 
Advertisement
 
 

IND vs USA T20 Match Live को कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम यूएसए (IND vs USA) टी20 मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 
 
 

IND vs USA T20 Match Live ऑनलाइन कैसे देखें?

भारत बनाम यूएसए (IND vs USA) टी20 मैच को ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। आज का मैच Disney Hotstar पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। टी20 विश्‍वकप के सभी मैच डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.