IND vs SL 3rdT20 2023: भारत बनाम श्रीलंका T20 सीरीज का तीसरा मैच अब से कुछ ही देर में, ऐसे देखें लाइव

IND vs SL 3rdT20 2023 मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 18:27 IST
ख़ास बातें
  • दोनों टीमें एक एक मैच जीत चुकी हैं।
  • पहला मैच भारत ने मुंबई में जीता था।
  • दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया।

भारत और श्रीलंका आज टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में आमने सामने होंगे।

भारत और श्रीलंका आज टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में आमने सामने होंगे। दोनों टीमें एक एक मैच जीत चुकी हैं। पहला मैच भारत ने मुंबई में जीता था जहां टीम ने श्रीलंका को 2 रन से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। गुरूवार को हुए दूसरे मैच में श्रीलंक ने भारत को 16 रन से मात दी थी। 

भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज फैसले का मैच है जो तय करेगा कि सीरीज का विजेता कौन होगा। मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज जीतने की जिम्मेदारी बल्लेबाजों के कंधों पर होगी क्योंकि ज्यादा से ज्यादा रन बनाने वाली टीम ही जीत के करीब हो सकती है। गेंदबाजों का रोल भी इसमें अहम होगा जिसमें उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह जैसे प्लेयर्स को आज बेहतर परफॉर्म करने की जरूरत होगी। 

इस मैच को आप अपने घर बैठे लाइव देख सकते हैं। हम आपको मैच के के स्थान, समय और प्रसारण की पूरी जानकारी यहां बता रहे हैं। 
 

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 2022 (IND vs SL 3rdT20 2023) मैच कब होगा?

IND vs SL 3rdT20 2023 मैच आज 7 जनवरी को खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे किया जाएगा। 
 

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 2023 (IND vs SL 3rdT20 2023) मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs SL 3rdT20 2023 मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। 
Advertisement
 

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 2023 (IND vs SL 3rdT20 2023 ) मैच कहां देखें लाइव?

IND vs SL 3rdT20 2023 मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) यानि दूरदर्शन नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच को देख सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर मैच देखने के लिए Disney Plus Hotstar का रुख कर सकते हैं। मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम आप यहां देख पाएंगे। 

भारत की संभावित प्लेइंग 11
Advertisement
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, ऋतुराज गायकवाड़/राहुल त्रिपाठी/वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
Advertisement
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुशल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.