IND vs NZ T20 मैच आज: निजी TV चैनल सहित Hotstar पर नहीं होगा मैच लाइव, यहां देखें लाइव मैच

अबकी बार इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर मैच देखने का प्लेटफॉर्म बदल गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 11:05 IST
ख़ास बातें
  • IND vs NZ T20 2022 सीरीज का पहला मैच आज 18 नवंबर को 12 बजे से शुरू है।
  • मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर देख पाएंगे।
  • तीन मैचों की सीरीज का है पहला टी20 मैच आज।

न्यजीलैंड में टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत आज यानि शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 से होने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज पहला टी20 मैच होने जा रहा है। इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान रोहित शर्मा को अब आराम दिया गया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम की अगुवाई कर रहे हैं। 

सीरीज की मेजबान न्यूजीलैंड की टीम रहेगी जिसकी कप्तानी केन विलियमसन के हाथ में है। सीरीज में तीन टी20 मैच खेले जाने हैं और उसके बाद तीन वनडे मैच की सीरीज भी अलग से होगी। भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों की कमी देखने को मिलेगी। टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही खेल रहे हैं। इससे पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण आप जिन चैनलों पर देख रहे थे, अब वहां नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा इंटरनेट के माध्यम से ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इस सीरीज के लिए बदल दिया गया है। इस मैच का लाइव प्रसारण आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कब होगा?

IND vs NZ T20 2022 सीरीज का पहला मैच आज 18 नवंबर को खेला जाएगा। मैच 12 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 11.30 बजे किया जाएगा। 
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs NZ T20 2022 सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कहां देखें लाइव?

IND vs NZ T20 2022 मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) यानि दूरदर्शन नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। अबकी बार इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर मैच देखने का प्लेटफॉर्म बदल गया है। इस सीरीज के मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम आप प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ही देख पाएंगे। अबकी सीरीज का लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नहीं किया जा रहा है। 
Advertisement

भारत की प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
Advertisement

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.