iFFalcon K61 4K एंड्रॉयड टीवी HDR10 सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

iFFalcon K61 4K स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि टीवी के 43 इंच मॉडल का दाम है। इसके बाद टीवी के 50 इंच मॉडल की कीमत 30,499 रुपये और 55 इंच मॉडल की कीमत 36,499 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2020 10:29 IST
ख़ास बातें
  • iFFalcon K61 TV में मिलेंगे तीन स्क्रीन साइज़
  • इस टीवी पर गूगल प्ले पर मिलेंगे 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट
  • टीवी का ऑडियो 12 वॉट के दो स्पीकर द्वारा हैंडल होता है

iFFalcon K61 टीवी तीन स्क्रीन साइज़ में आते हैं, वो हैं 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच।

iFFalcon K61 4K टीवी मॉडल्स को भारत में TCL के सब-ब्रांड के द्वारा लॉन्च कर दिया गया है, यह टीवी 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के साइज़ में आता है। यह स्मार्ट टीवी 4K अपस्कैलिंग, डायनमिक कलर एन्हैंसमेंट, माइक्रो डिमिंग, डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स मौजूद है। iFFalcon K61 मॉडल्स फ्लिपकार्ट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं और इन मॉडल्स में स्लिम डिज़ाइन दिया गया है, जो होम सेटअप को कॉम्पलिमेंट करते हैं। इस टीवी को सबसे पहले अक्टूबर महीने में Flipkart पर Big Billion Days और Big Diwali Sale से पहले पेश किया गया था और अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
 

iFFalcon K61 price in India

कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक iFFalcon K61 4K स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि टीवी के 43 इंच मॉडल का दाम है। इसके बाद टीवी के 50 इंच मॉडल की कीमत 30,499 रुपये और 55 इंच मॉडल की कीमत 36,499 रुपये है। iFFalcon K61 खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा और वहां टीवी का 43 इंच मॉडल 26,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है।
Advertisement
 

iFFalcon K61 specifications, features

iFFalcon K61 टीवी तीन स्क्रीन साइज़ में आते हैं, वो हैं 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच। यह 4K (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आते हैं और यह एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करता है। जैसे कि हमने बताया यह टीवी 4K अपस्कैलिंग को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब यह है कि यदि आप टीवी पर नॉन-नेटिव 4के कॉन्टेंट प्ले करते हैं, तो टीवी चार डायमेंशन पर आपको वीडियो और पिक्चर क्वालिटी प्रदान करेगा, वो हैं क्लैरिटी, कलर काम्पन्सैशन और फ्रीक्वैंसी काम्पन्सैशन। इसमें डिस्प्ले और HDR10 सपोर्ट के साथ 1,296 माइक्रो डिमिंग ज़ोन आता है।

टीवी का ऑडियो 12 वॉट के दो स्पीकर द्वारा हैंडल किया जाता है, जिसमें कुल मिलाकर 24 वॉट आउटपुट मिलता है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी सपोर्ट भी मौजूद है। एंड्रॉयड टीवी होने के नाते इस टीवी में 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट गूगल प्ले पर मिलेगा, जिसमें Netflix, YouTube, Amazon Prime Video जैसी ऐप्स शामिल हैं। iFFalcon K61 का इस्तेमाल लाइट्स, एसी जैसे IoT डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है।
Advertisement

यह टीवी 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसमें आपको 2.4GHz वाई-फाई कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.