Huawei का सबसे बड़ा टीवी V5 Max 110 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, 6GB रैम, Ultra HD 4K स्क्रीन, जानें कीमत

टीवी में 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 11:03 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 110 इंच का SuperMiniLED डिस्प्ले है।
  • इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है।
  • टीवी में 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज है।

Smart TV V5 Max में 110 इंच का SuperMiniLED डिस्प्ले है जो Ultra HD 4K रिजॉल्यूशन से लैस है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने मार्केट में अपना अबतक का सबसे बड़ा TV लॉन्च कर दिया है। Huawei Smart TV V5 Max के नाम से कंपनी ने इसे चीन की मार्केट में पेश किया है। टीवी में 110 इंच का डिस्प्ले है। यह  SuperMiniLED डिस्प्ले पैनल है जिसमें कंपनी ने Ultra HD 4K रिजॉल्यूशन दिया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साइज में बड़ा होने के बावजूद इसमें 12mm पतले बेजल दिए गए हैं जिससे इसे स्लीक लुक मिलता है। आइए जानते हैं इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में। 
 

Huawei Smart TV V5 Max price

Huawei Smart TV V5 Max को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 69,999 युआन (लगभग 8,33,000 रुपये) है। टीवी खरीद के लिए 30 सितंबर से उपलब्ध होने की बात कही गई है। इसे Huawei की अधिकारिक वेबसाइट और स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 
 

Huawei Smart TV V5 Max specifications

Huawei Smart TV V5 Max में 110 इंच बड़ा SuperMiniLED डिस्प्ले लगा है जिसमें Ultra HD 4K (3840 × 2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। टीवी में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 12mm नैरो बेजल्स से लैस है जो इसे स्लीक और मॉडर्न लुक देता है। टीवी के डाइमेंशन 2467.88mm × 1417.42mm × 69mm हैं, वजन में यह 95 किलोग्राम का है। 

हाइलाइट फीचर्स की बात करें तो इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। टीवी में 8,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो है, और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। टीवी में क्लियर लाइट कंट्रोल, ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी हैं। यानी आसपास मौजूद लाइट के अनुसार यह डिस्प्ले लाइट को एडजस्ट करता रहता है। इसमें Honghu AI HDR एन्हांस्मेंट फीचर भी है जिससे डार्क और ब्राइट सीन में यह व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाए रखता है। 

प्रोसेसिंग के लिए टीवी में Huawei का Honghu Swan 900 चिपसेट लगा है। साथ में G52 MC6 GPU भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह ग्राफिकल परफॉर्मेंस को 160% तक बढ़ा देता है। टीवी में 6GB रैम दी गई है और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.