75 इंच डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Huawei स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

इसमें क्वाड कोर चिपसेट फिट किया गया है। यह 3 जीबी रैम के साथ आता है और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 10:25 IST
ख़ास बातें
  • इसमें क्वाड कोर चिपसेट फिट किया गया है।
  • यह 3 जीबी रैम के साथ आता है और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
  • डिवाइस की सेल 25 नवंबर यानि आज से शुरू होने की बात कही गई है।

Huawei की यह नई स्मार्ट स्क्रीन S75 का सेकेंड जेनरेशन मॉडल है।

Photo Credit: ITHome

स्मार्ट टीवी अब धीरे-धीरे स्मार्ट स्क्रीन का रूप ले रहे हैं। देखा जाए तो दोनों में खास अंतर नहीं है, केवल नाम स्मार्ट स्क्रीन हो गया है। चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस मेकर कंपनी Huawei ने अपने स्मार्टस्क्रीन लाइनअप S75 में एक और स्मार्ट स्क्रीन को लॉन्च किया है। Smart Screen S75 का ये सेकेंड जेनरेशन मॉडल है जिसमें कंपनी ने 75 इंच साइज दिया है। यह एक एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें रिफ्रेश 60Hz है। इसके अलावा इसमें चार स्पीकर्स मिलते हैं और वाइड कलर गेमट का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट स्क्रीन की कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Huawei Smart Screen S75 (2nd Gen) की कीमत, उपलब्धता

Huawei Smart Screen S75 की कीमत 5999 युआन (लगभग 68,000 रुपये) है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस की सेल 25 नवंबर यानि आज से शुरू होने की बात कही गई है। 
 

Huawei Smart Screen S75 (2nd Gen) के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

हुवावे की Smart Screen S75 2nd जेनरेशन में 75 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3840×2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 92% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Hongque इमेज क्वालिटी इंजन का इस्तेमाल किया है। जिसकी मदद स्क्रीन पर पिक्चर ज्यादा वास्तविक और प्राकृतिक लगती है। इस डिस्प्ले डिवाइस में बिल्ट इन 4 MEMC स्पीकर दिए गए हैं। जिनमें से 10W की दो फुल रेंज यूनिट्स भी हैं। 10W की दो यूनिट हाई फ्रिक्वेंसी यूनिट्स भी हैं। इसमें वर्चुअल साउंड फील्ड एक्सपेंशन तकनीक का सपोर्ट है, साथ ही ह्यूमन वॉयस एन्हांसमेंट भी दिया गया है। यह डाइनेमिक लाउड कंपेंसेशन तकनीक को इस्तेमाल करता है जिससे टीवी देखने का अनुभव दोगुना हो जाता है। 

इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वाड कोर चिपसेट फिट किया गया है। यह 3 जीबी रैम के साथ आता है और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें वाइ-फाइ डुअल एंटिना डिजाइन है जो नेटवर्क स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है और साथ में स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है। इसमें NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट, एवी इन पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक RJ45 पोर्ट, एक DTMB इनपुट और दूसरे इंटरफेस भी दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.