Huawei ने Vision Smart Screen Portable Version किया पेश, 10.4 इंच 4K डिस्प्ले में अब कहीं भी मनोरंजन!

पोर्टेबल होने के चलते इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 18:11 IST
ख़ास बातें
  • अधिकारिक रूप से डिवाइस को 31 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा।
  • यह स्क्रीन ब्राइटनेस को अपने आप ही एडजस्ट कर लेती है।
  • इसमें टॉप पर दाहिनी तरफ एक 8 मेगापिक्सल कैमरा भी दिया गया है।

डिस्प्ले डिवाइस को TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

Photo Credit: Weibo/Huawei

Huawei ने Vision Smart Screen Portable Version पेश किया है। स्क्रीन का साइज 10.4 इंच है। यह 4K रेजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले में 10,995mAh बैटरी है। कंपनी ने इसके साथ ही Vision Smart Screen और Vision Smart Screen Z65 Gaming Edition मॉडल्स की घोषणा की है। Vision Smart Screen Portable Version देखने में बड़ी स्क्रीन वाले स्पीकर के जैसे दिखता है। क्योंकि इसके बॉटम में बड़ा स्पीकर दिया गया है। डिवाइस का आकार तिकोना है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की डिटेल्स नीचे दी जा रही है। 
 

Huawei Vision Smart Screen Portable Version price, availability

Huawei ने इस डिस्प्ले को चीन में पेश किया है। डिवाइस को चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर भी कंपनी के अधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 20 अक्टूबर से शुरू होंगे और अधिकारिक रूप से डिवाइस को 31 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। 
 

Huawei Vision Smart Screen Portable Version features

Vision Smart Screen Portable Version 10.4 इंच साइज की बड़ी स्क्रीन कैरी करता है। इसके बॉटम में बड़ा स्पीकर दिया गया है जिसके ऊपर स्क्रीन को प्लेस किया गया है। डिवाइस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसका स्पीकर बेस में तिकोने आकार में इसके स्टैंड की तरह काम करता है। इसमें 10,995 mAh बैटरी है जिसका अर्थ है कि इसे लम्बे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। हाई रेजॉल्यूशन के साथ ही इसमें आई प्रोटेक्शन भी दिया गया है। 

डिस्प्ले डिवाइस को TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। एम्बियंट लाइटिंग को भांपकर यह स्क्रीन ब्राइटनेस को अपने आप ही एडजस्ट कर लेती है। इसमें टॉप पर दाहिनी तरफ एक 8 मेगापिक्सल कैमरा भी दिया गया है। कैमरा हाई डेफिनिशन का है जिसकी मदद से इस पर वीडियो कॉल्स भी की जा सकती हैं। इसमें 5 यूनिट साउंड सिस्टम दिया गया है। यानि कि यह मनोरंजन का काम बखूबी कर सकती है। 
Advertisement

Huawei Vision Smart Screen Portable Version में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है। पोर्टेबल होने के चलते इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है। दूसरी मार्केट्स में यह कब लॉन्च होगी, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.