55, 65, 75, और 85 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense U8Q 4K Mini LED स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Hisense U8Q टीवी 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2025 08:38 IST
ख़ास बातें
  • TV कंपनी ने 55, 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है।
  • टीवी में 4000 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है।
  • इसमें 4.1.2 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

U8Q TV में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल) का सपोर्ट दिया है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने अपना नया स्मार्ट TV Hisense U8Q लॉन्च किया है। यह स्मार्ट TV कंपनी ने 55, 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है। U8Q TV में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल) का सपोर्ट दिया है। इसमें Mini-LED डिस्पले टेक्नोलॉजी है। टीवी 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी में Dolby Vision IQ, HDR10+, IMAX Enhanced, और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इस स्मार्ट टीवी में 4000 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। साउंड के लिए इसमें 4.1.2 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जिसमें 90W तक की आउटपुट मिल जाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Hisense U8Q 4K Mini-LED TV Price

Hisense U8Q 4K Mini LED स्मार्ट TV को कंपनी ने 55, 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है। ये टीवी यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। 55 इंच मॉडल की कीमत 1299 यूरो (लगभग 1,24,000 रुपये) है। जबकि लाइनअप के सबसे बड़े मॉडल 85 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 2799 यूरो (लगभग 2,68,000 रुपये) बताई गई है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Hisense U8Q 4K Mini-LED TV Specifications

Hisense U8Q 4K Mini-LED TV में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल) का सपोर्ट दिया है। इसमें Mini-LED डिस्पले टेक्नोलॉजी है। टीवी 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी में Dolby Vision IQ, HDR10+, IMAX Enhanced, और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इसका कंट्रास्ट रेश्यो  2,000:1 है। HDR कंटेंट के लिए टीवी में 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। जबकि साधारण मोड में ब्राइटनेस 700 निट्स की है। 

Hisense U8Q में Hi-View Engine Pro मिलता है जो MediaTek Pentonic 800 चिप के साथ रन करता है। इसकी मदद से टीवी रियल टाइम AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन करता है और मोशन हैंडलिंग बेहतर तरीके से कर पाता है। टीवी में MEMC, 4K अपस्केलिंग और स्मूद फ्रेम इंटरपोलेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी है। 

साउंड के लिए इसमें 4.1.2 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जिसमें 90W तक की आउटपुट मिल जाती है। जिसके साथ में कंपनी ने Dolby Atmos और DTS Virtual:X का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा टीवी में एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स जैसे AMD FreeSync, Game Mode Pro, और एक डेडीकेटेड Game Bar भी दिया गया है। 

Hisense U8Q टीवी यूरोप में Vidaa OS पर रन करता है। टीवी में कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया गया है। इसमें वॉयस कमांड भी दी जा सकती हैं। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, HDMI 2.1 (x3), USB 3.0, और S/PDIF का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ सोलर पावर पर चलने वाला रिमोट कंट्रोल भी दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hisense U8Q Smart TV, Hisense U8Q Smart TV price

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  2. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  3. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  4. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  5. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  6. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  7. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  8. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  10. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.