Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स

Hisense ने भारतीय बाजार में नई स्मार्ट टीवी सीरीज Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2026 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Hisense U7SE ULED Mini-LED TV में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।
  • Hisense U7SE ULED Mini-LED TV में हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल भी मिलता है।
  • Hisense U7SE ULED Mini-LED TV वीआईडीएए स्मार्ट ओएस पर काम करता है।

Hisense U7SE ULED Mini-LED TV में 100 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारतीय बाजार में नई स्मार्ट टीवी सीरीज Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च कर दी है जो कि 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में आती है। इनमें रियल-टाइम पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन, एआई आरजीबी लाइट सेंसर जैसे एआई फीचर्स दिए गए हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में वीआईडीएए स्मार्ट ओएस पर काम करता है। यहां हम आपको Hisense U7SE ULED Mini-LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Hisense U7SE ULED Mini-LED TV Price

भारत में Hisense U7SE ULED मिनी-एलईडी टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए Satya, Nandilath, MyG, Great Eastern, Patra Electronics और Khosla जैसे ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा।

Hisense U7SE ULED Mini-LED TV Specifications

Hisense U7SE ULED Mini-LED TV में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच की मिनी-एलईडी दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं 100 इंच मॉडल 165Hz गेम मोड प्रदान करता है। डिस्प्ले हाई ब्राइटनेस आउटपुट, मल्टीपल लोकल डिमिंग जोन, फुल ऐरे लोकल डिमिंग और हाई-क्यूएलईडी कलर टेक्नोलॉजी प्रदान करती है। ये टीवी स्लिम यूनीबॉडी डिजाइन से लैस हैं। गेमिंग फीचर्स की बात करें तो वीआरआर सपोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और लो-लेटेंसी मोड मिलता है। टीवी में हाई-व्यू एआई इंजन और हाई-व्यू एआई इंजन प्रो मिलता है।

इनमें रियल-टाइम पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन, एआई आरजीबी लाइट सेंसर जैसे एआई फीचर्स दिए गए हैं। इस टीवी में एचडीआर10+ एडैप्टिव, डॉल्बी विजन आईक्यू और फिल्ममेकर मोड मिलता है। टीवी में बिल्ट-इन सबवूफर और डेवियालेट ट्यूनिंग दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में वीआईडीएए स्मार्ट ओएस पर काम करता है। टीवी में हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल भी मिलता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hisense

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.