120 इंच वाला Hisense का नया लेजर TV लॉन्च, जानें क्या है खास

Hisense ने भारत में 120 इंच ALR स्क्रीन के साथ अपना 120L9G स्मार्ट लेजर टीवी पेश किया है। Hisense 120L9G भारत में पहला प्रीमियम 4K लेजर टीवी है और इसकी कीमत डॉलर 6,318 यानी कि 5,00,417 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Hisense 120 इंच ALR स्क्रीन के साथ अपना 120L9G स्मार्ट लेजर लॉन्च हुआ है।
  • Hisense 120L9G भारत में पहला प्रीमियम 4K लेजर टीवी है।
  • Hisense 120L9G की कीमत डॉलर 6,318 यानी कि 5,00,417 रुपये है।

Hisense 120L9G में 120 इंच ALR स्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारत में 120 इंच ALR स्क्रीन के साथ अपना 120L9G स्मार्ट लेजर टीवी पेश किया है। Hisense 120L9G भारत में पहला प्रीमियम 4K लेजर टीवी है और इसकी कीमत डॉलर 6,318 यानी कि 5,00,417 रुपये है। बड़े प्रोजेक्शन एरिया के साथ Hisense 120L9G 4K UHD इमेज क्वालिटी 3,000 लुमेन की ब्राइटनेस और नेचुरल दिखने वाले कलर्स प्रदान करता है। यहां हम आपको Hisense 120L9G स्मार्ट लेजर टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

उपलब्धता की बात की जाए तो Hisense 120L9G अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। वहीं चुनिंदा शहरों में विशेष अनुभव क्षेत्र जुलाई के आखिर तक सेल शुरू होगी। यह स्मार्ट टीवी बारीक से डिजाइन किया गया और काफी अलग है। Hisense 120L9G लेजर टीवी में थिएटर जैसे एक्सपीरियंस के लिए 40W डॉल्बी एटमॉस साउंड आर्किटेक्चर से लैस है। बीते दो सालों में Hisense लेजर टीवी ने कई डिजाइन और अवार्ड्ज पाए हैं। इनमें प्रोजेक्टर रिव्यू, CEDIA, स्क्रीनी अवार्ड्स और AVS फोरम के अवार्ड शामिल हैं। ये अवार्ड्ज Hisense लेजर टीवी के यूनिक डिजाइन और आउटपुट को दिखाने में मदद करते हैं।
Advertisement

Hisense 120L9G में एक डिजिटल माइक्रोमिरर मेकेनिज्म है जो एलईडी या OLED स्क्रीन के मुकाबले तेज रिस्पॉन्स करता है। इसकी एमईएमसी टेक्नोलॉजी लेजर टीवी को फास्ट-एक्शन गेम्स, मूवी और स्पोर्ट्स के लिए उचित है। मूवी थिएटर में दी गई समान प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 120L9G में किया जाता है। यह एक यूनिक होम थिएटर व्यूइंग और ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। डिवाइस 25 हजार घंटे से ज्यादा लाइफटाइम प्रदान करता है। इसका मतलब है कि 120L9G औसत 8 घंटे के डेली इस्तेमाल पर 8 साल से ज्यादा समय तक चलता है।

Hisense 120L9G एलेक्सा वॉयस एसिस्टेंट को सपोर्ट करता है और आप वॉयस रिमोट के जरिए कंटेंट सर्च कर सकते हैं। Hisense 120L9G का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसे वॉल या टेबल पर लगाया जा सकता है। नया लेजर टीवी VIDAA OS पर काम करता है दो कि फास्ट, सिंपल और कस्टमाइजेबल है। प्रोजेक्टर का वजन इसके स्टैंड को मिलाकर 11.2 किलो है। Amazon India 120L9G के सीमित लॉन्च प्रमोशन की पेशकश कर रहा है। लेजर टीवी के किसी भी खरीदार को 4के फायर टीवी स्टिक मैक्स और 3 साल की पूरी वारंटी मिलेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hisense 120L9G, Smart Laser TV, Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.