Hisense A7NQ QLED स्मार्ट TV HDR10+, 60Hz 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

साउंड के लिए टीवी में 2.0 चैनल 30W साउंड सिस्टम है। जिसमें Dolby Atmos का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2024 19:58 IST
ख़ास बातें
  • नए A7NQ मॉडल्स में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • इसमें कंटेंट क्लियरिटी के लिए Dolby Vision का सपोर्ट है।

Hisense A7NQ QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने अपने नए स्मार्ट टीवी A7NQ QLED TV पेश किए हैं। नए A7NQ मॉडल्स में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी के अनुसार टीवी स्मूद और वाइब्रेंट विजुअल पैदा करता है। इसमें कंटेंट क्लियरिटी के लिए Dolby Vision का सपोर्ट है। टीवी में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Hisense A7NQ QLED TV price

Hisense A7NQ QLED TV को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश किया है। जहां पर इसके 55 इंच मॉडल की कीमत €599 (लगभग 55,000 रुपये) है। टीवी को UK, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस आदि में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल जून के मध्य में शुरू होने की बात कही गई है। 
 

Hisense A7NQ QLED TV specifications

Hisense A7NQ QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Vision का सपोर्ट है। टीवी में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे कि इसमें कलर एक्यूरेसी और डेप्थ मिलती है। 

साउंड के लिए टीवी में 2.0 चैनल 30W साउंड सिस्टम है। जिसमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि इसके साउंड सिस्टम की बदौलत टीवी में इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। टीवी में VIDAA OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें Netflix, YouTube, Disney+ जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखा जा सकता है। 

अन्य फीचर्स में वायरलेस कंटेंट शेयरिंग ऑप्शन भी है। यानी मोबाइल का कंटेंट आप टीवी में भी देख सकते हैं। गेमर्स के लिए इसमें Game Mode Plus फीचर है जिसमें Auto Low Latency Mode (ALLM) और एक Game Bar दिया गया है। गेमिंग कंसोल अटैच होते ही यह एक्टिव हो जाता है। टीवी में लैग-फ्री गेमिंग अनुभव लिया जा सकता है। टीवी में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। जिसमें HDMI 2.1 (eARC), USB 2.0, S/PDIF, और एक ऑडियो जैक भी शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  2. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  3. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  2. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  3. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  4. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  5. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  6. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  7. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  8. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  9. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy S26 होगा बेस्ट कैमरा फोन! 24MP सेंसर के साथ नया फीचर लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.