Gujarat Giants vs Mumbai Indians WPL 2023: गुजरात और मुंबई के बीच WPL 2023 का पहला मैच आज ऐसे देखें लाइव

लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आप इस मैच को Jio सिनेमा ऐप पर लाइव देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2023 14:00 IST
ख़ास बातें
  • WPL 2023 मैच को आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं।
  • लीग के सभी मैचों को प्रसारण वॉयकॉम-18 के चैनलों पर किया जाएगा।
  • आप इस मैच को Jio सिनेमा ऐप पर लाइव देख सकते हैं।

फॉर्मेट के तहत सभी 5 टीमों के बीच में 22 मुकाबले खेले जाने हैं।

Gujarat Giants (GG) vs Mumbai Indians (MI) WPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Women's Premier League 2023) की शुरुआत आज गुजरात और मुंबई के बीच होने वाले मैच से होने जा रही है। मुंबई की टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी जबकि गुजरात की टीम की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी कर रही होंगी। यह सीजन का पहला मैच होगा जो मुंबई में खेला जाना है। 

आज यानि 4 मार्च से शुरू होने जा रही इस क्रिकेट लीग में पांच टीमें भाग लेने जा रही हैं। फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि हर टीम बाकी की 4 टीमों के साथ 2 मैच करेगी। इस तरह से जो टीम सबसे ज्यादा पॉइंट्स का स्कोर करेगी उसे सीधे फाइनल में भेजा जाएगा। जबकि जो टीमें दूसरे और तीसरे स्थान पर आने में कामयाब होंगी उनके बीच में एक मैच एलिमिनेशन के लिए खेला जाएगा। इसमें जो टीम जीतेगी उसे टॉप टीम के साथ फाइनल में मुकाबला करना होगा। 

वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच मार्च के अंत में होगा। इसके लिए 26 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। फॉर्मेट के तहत सभी 5 टीमों के बीच में 22 मुकाबले खेले जाने हैं। इस तरह से यह लीग 23 दिनों तक चलेगी। आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स का मैच है। इस मैच को आप अपने घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइसेज पर लाइव देख सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं। 
 

Gujarat Giants (GG) vs Mumbai Indians (MI) WPL 2023 का मैच कब होगा?

गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL 2023 का मैच आज यानि 4 मार्च को खेला जाना है।
 

Gujarat Giants (GG) vs Mumbai Indians (MI) WPL 2023 का मैच कितने बजे होगा?

गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL 2023 का मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7 बजे किया जाएगा। 
 

Gujarat Giants (GG) vs Mumbai Indians (MI) WPL 2023 का मैच कहां होगा?

गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL 2023 का मैच मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

Gujarat Giants (GG) vs Mumbai Indians (MI) WPL 2023 मैच को कैसे देखें लाइव?

गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL 2023 मैच को आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं। लीग के सभी मैचों को प्रसारण वॉयकॉम-18 के चैनलों पर किया जाएगा। आप टीवी पर इस मैच को स्पोर्ट्स-18 वन पर और स्पोर्ट्स-18 वन के HD चैनल पर देख सकेत हैं। लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आप इस मैच को Jio सिनेमा ऐप पर लाइव देख सकते हैं। 

मुंबई इंडियंस महिला टीम: 
Advertisement
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव।

गुजरात जायंट्स महिला टीम: 
Advertisement
बेथ मूनी (कप्तान), स्‍नेह राणा (उपकप्तान) एश्‍ले गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  5. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  2. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  3. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  6. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  8. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  9. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.