सर्दियों में MRP से आधे दामों में मिल रहा AC, बंपर डिस्काउंट में अभी से कर लें गर्मियों का इंतजाम

ऑफर की बात की जाए तो Voltas 0.75 Ton 3 Star Dust Filter Split AC अमेजन पर 44 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 27,350 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP 48,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जनवरी 2023 13:23 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एयर कंडीशनर बेहद सस्ते दामों में मिल रहे हैं।
  • AmazonBasics 1 Ton 3 Star Split AC 26,990 रुपये में मिल रहा है।
  • Voltas 0.75 Ton 3 Star Dust Filter Split AC 27,350 रुपये में मिल रहा है।

Photo Credit: Amazon

अगर अभी एसी की बात की जाए तो उत्तर भारत में तो कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दो तीन महीने बाद एसी की जरूरत पड़ने वाली है। यह बात सभी जानते हैं कि ऑफ सीजन में प्रोडक्ट सस्ते में मिल जाते हैं और सीजन के वक्त ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है। जी हां आज हम आपके लिए एक ऐसी ही डील लेकर आए हैं, जिसमें आप गर्मियों का इंतजाम सर्दियों में बेहद किफायती दामों में कर सकते हैं। जी हां ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एयर कंडीशनर बेहद सस्ते दामों में मिल रहे हैं।

AmazonBasics 1 Ton 3 Star Split AC: ऑफर की बात की जाए तो AmazonBasics 1 Ton 3 Star Split AC की MRP 49,000 रुपये है, लेकिन यह 45% डिस्काउंट के बाद 26,990 रुपये में मिल रहा है जो कि लगभग आधी कीमत है। अगर आप इसे ईएमआई पर खरीदने का सोच रहे हैं तो 2,200 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी यह खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने पुराने एसी को एक्सचेंज में देते हैं तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,310 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले प्रोडक्ट की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस एसी की क्षमता 1 टन है। वहीं एनर्जी सेविंग के लिए इसे 3 स्टार दिए गए हैं। स्पेशल फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, डस्ट फिल्टर, एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर, डीह्यूमिडीफायर और फास्ट कूलिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी इस एसी के साथ 1 साल की और कंप्रेशर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Voltas 0.75 Ton 3 Star Dust Filter Split AC: ऑफर की बात की जाए तो Voltas 0.75 Ton 3 Star Dust Filter Split AC Amazon पर 44 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 27,350 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP 48,990 रुपये है। अगर आप इसे ईएमआई पर खरीदने का सोच रहे हैं तो 1,157 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी यह खरीदा जा सकता है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस Voltas के इस स्प्लिट एयर कंडीशनर की कैपेसिटी 0.75 टन है। एनर्जी सेविंग के लिए इस एसी को 3 स्टार मिलते हैं। यह एक ऐसा स्प्लिट एसी है जो कि कम शोर करता है। वहीं अन्य इनवर्टर एसी से काफी सस्ता भी है। कंपनी इस AC के साथ 1 साल, कंडेंशर पर एक साल और कंप्रेशर के साथ 5 साल की वारंटीदेती है। इस एसी में कॉपर कंडेंशर दिया गया है जो कि इसे बेहतर कूलिंग प्रदान करने लायक बनाता है और लो मेंटेनेंस भी रखता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.