100W साउंड, 15,600mAh बैटरी वाले Blaupunkt स्पीकर भारत में Rs 7,999 से शुरू, जानें डिटेल

Atomik Knightz को कंपनी ने आउटडोर के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2025 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Atomik Knightz स्पीकर में 15,600mAh की बैटरी है।
  • Atomik BB60 स्पीकर में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • इनमें कंपनी ने IPX6 रेटिंग दी है।

Atomik BB60 स्पीकर में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं जो कंपनी के Boombox लाइनअप में जोड़े गए हैं। इनमें Atomik Knightz और Atomik BB60 को पेश किया गया है। दोनों ही मॉडल्स में कंपनी ने बेहतर ऑडियो देने का दावा किया है। साथ ही ये ऐसे फीचर्स के साथ आते हैं जो इन्हें यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। इनमें 100W तक साउंड आउटपुट मिलता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Blaupunkt Atomik Knightz, Atomik BB60 price

Atomik Knightz की कीमत Rs 14,999 है। वहीं, Atomik BB60 को भारत में Rs 7,999 में खरीदा जा सकता है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही Amazon से भी खरीदे जा सकते हैं। 
 

Blaupunkt Atomik Knightz Features

Atomik Knightz को कंपनी ने आउटडोर के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है। यह आउटिंग और पार्टी आदि के लिहाज से तैयार किया गया है। इसमें 100W का साउंड मिलता है। इसमें हाई एंड ड्राइवर्स लगे हैं और दो बेस रेडिएटर्स मिल जाते हैं। इसे वाटर और डस्ट प्रूफ बनाने के लिए IPX6 रेट किया गया है। Atomik Knightz स्पीकर में 15,600mAh की बैटरी है जो कि इसे 2 दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसमें बिल्ट-इन शॉल्डर स्ट्रैप भी दिया गया है। 
 

Atomik BB60 Features

Atomik BB60 देखने में एक कॉम्पेक्ट और पोर्टेबल स्पीकर है। यह 60W तक साउंड आउटपुट देता है। इसमें डुअल स्पीकर हैं और डुअल रेडिएटर्स मिलते हैं। इसमें कैरी हैंडल भी दिया गया है जिससे इसे हाथ में आसानी से पकड़कर ले जाया जा सकता है। Atomik BB60 स्पीकर में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 10 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें भी कंपनी ने IPX6 रेटिंग दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  3. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  4. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  5. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  6. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  7. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  8. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  10. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.