ASUS Zenbook 14 OLED 2024 लैपटॉप Intel Core Ultra के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

ASUS Zenbook 14 OLED 2024 में 14 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 3K/FHD रेजॉल्यूशन, 120Hz या 60Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 19:35 IST
ख़ास बातें
  • ASUS Zenbook 14 OLED 2024 में 14 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • ASUS Zenbook 14 OLED (UX3405MA-PZ552WS) 99,990 रुपये है।
  • ASUS Zenbook 14 OLED 2024 में 75Wh की बैटरी दी गई है।

ASUS Zenbook 14 OLED 2024 में 14 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: ASUS

ASUS ने भारतीय बाजार में ASUS Zenbook 14 OLED 2024 लैपटॉप को इस महीने की शुरुआत में पेश किया गया था। अब नोटबुक की आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने आई है। यहां हम आपको ASUS Zenbook 14 OLED 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ASUS Zenbook 14 OLED 2024 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो ASUS Zenbook 14 OLED (UX3405MA-PZ552WS) 99,990 रुपये, Zenbook 14 OLED (UX3405MA-PZ752WS) 114,990 रुपये, Zenbook 14 OLED (UX3405MA-PZ762WS) 120,990 रुपये, Zenbook 14 OLED (UX3405MA-PZ551WS) 99,990 रुपये, Zenbook 14 OLED (UX3405MA-PZ751WS) 114,990 रुपये, Zenbook 14 OLED (UX3405MA-QD552WS) 96,990 रुपये और Zenbook 14 OLED (UX3405MA-QD752WS) 109,990 रुपये है। ये लैपटॉप Amazon, Flipkart और ASUS ऑनलाइन स्टोर, रिलायंस डिजिटल और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पहली बिक्री 31 जनवरी, 2024 से शुरू होगी। 


ASUS Zenbook 14 OLED 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


ASUS Zenbook 14 OLED 2024 में 14 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 3K/FHD रेजॉल्यूशन, 120Hz या 60Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। यूजर्स टच इनपुट का सपोर्ट करने वाली स्क्रीन ऑप्शन का भी चयन कर सकते हैं। लैपटॉप में Intel Core Ultra प्रोसेसर (कोर अल्ट्रा 5, कोर अल्ट्रा 7 और कोर अल्ट्रा 9) से लैस है। लैपटॉप में 32GB LPDDR5X RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

लैपटॉप लाइनअप में मैटल बॉडी के साथ स्लिम और लाइट डिजाइन है। इसका वजन लगभग 1.2 किलोग्राम है। बैटरी बैकअप के मामले में लैपटॉप में 75Wh बैटरी पैक है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ये लैपटॉप विंडोज 11 होम एडिशन पर काम करते हैं। अन्य फीचर्स में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक इन्फ्रारेड वेबकैम का सपोर्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.