Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत

यह 50Hz से लेकर 20kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज को कवर करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 10:22 IST
ख़ास बातें
  • यह ब्लूटूथ स्पीकर 10W आउटपुट प्रदान करता है।
  • स्पीकर में मेग्नेटिक ड्राइवर लगे हैं।
  • यह 10 मीटर तक की रेंज में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी देता है।

Asus Adol SP103 ब्लूटूथ स्पीकर में डुअल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो 10W आउटपुट देता है।

Photo Credit: GizmoChina

Asus ने नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है जो Adol SP103 नाम से आता है। कंपनी का यह ब्लूटूथ स्पीकर 10W आउटपुट प्रदान करता है। इसमें ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी मिलती है। यह डुअल स्पीकर से लैस है जिसमें मेग्नेटिक ड्राइवर लगे हैं। यह 50Hz से लेकर 20kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज को कवर करता है। यानी विभिन्न तरह के कंटेंट के लिए यह लो और हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा कर सकता है।

Asus Adol SP103 Bluetooth Speaker Price

Asus Adol SP103 ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। स्पीकर की कीमत 239 युआन (लगभग 3300 रुपये) है। कंपनी ने इसे तीन रंगों में पेश किया है जिसमें Purple, Rose Gold Pink, और Sage Green को शामिल किया गया है। स्पीकर खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही JD.com (via) पर भी उपलब्ध है। 

Asus Adol SP103 Bluetooth Speaker Features

Asus Adol SP103 ब्लूटूथ स्पीकर में डुअल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो 10W आउटपुट देता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। स्पीकर में मेग्नेटिक ड्राइवर लगे हैं। यह 50Hz से लेकर 20kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज को कवर करता है। यानी विभिन्न तरह के कंटेंट के लिए यह लो और हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा कर सकता है। डिजाइन देखें तो इसमें हाई डेंसिटी की फेब्रिक ग्रिल लगी है। यह रियर साइड में मैटे मेटल हाउसिंग में पैक होकर आता है। कंपनी एंटी स्लिप स्टैंड भी इसमें दिया है जिससे कि टेबल और डेस्क आदि पर यह गिरे नहीं। 

यह 10 मीटर तक की रेंज में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी देता है। इसमें TWS स्टीरियो पेअरिंग भी मिल जाती है। इसी के साथ मल्टीस्पीकर कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसके अलावा इसमें AUX इनपुट भी दिया गया है। यानी लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रोजेक्टर से यह वायर के माध्यम से भी कनेक्ट हो सकता है। इसमें TF कार्ड स्लॉट भी मिलता है। 

Advertisement

Asus Adol SP103 ब्लूटूथ स्पीकर में 2,600mAh की बैटरी लगी है। यह 10 घंटे तक का लगातार प्लेबैक दे सकता है बशर्तें कि वॉल्यूम 70% पर सेट हो। अधिकतम वॉल्यूम पर यह 7 घंटे चल सकता है। चार्जिंग के लिए स्पीकर में यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है। स्पीकर के डाइमेंशन 180 x 180 x 49mm हैं। इसका वजन 575 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.