Amazon Great Indian Festival Sale 2024 : 32 इंच टीवी 7,499 रुपये में, Free मिलेगा OTT सब्‍सक्र‍िप्‍शन

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 में तमाम प्रोडक्‍ट्स पर डिस्‍काउंट मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 18:39 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन सेल में स्‍मार्ट टीवी पर डील्‍स
  • 32 इंच टीवी 7,499 रुपये में मिलेगा
  • बैंक कार्ड पर लिया जा सकेगा डिस्‍काउंट

Westinghouse ने ये डील पेश की है। कंपनी 32 इंच का HD रेडी, 43 इंच और 40 इंच का FHD टीवी लाई है।

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Indian Festival Sale अब शुरू हो रही है। त्‍योहारी सीजन के साथ आ रही सेल में तमाम प्रोडक्‍ट्स पर डिस्‍काउंट मिलने वाला है। स्‍मार्ट टीवी वो कैटिगरी है, जिसे त्‍योहार में लोग जमकर एक्‍प्‍लोर करते हैं। Amazon सेल 2024 में 32 इंच का एलईडी टीवी सिर्फ 7,499 रुपये में लिया जा सकता है। Westinghouse (वेस्टिंगहाउस) ने ये डील पेश की है। कंपनी 32 इंच का HD रेडी, 43 इंच और 40 इंच का FHD टीवी लाई है। ये W2 सीरीज का हिस्‍सा हैं। इसी सेल में क्‍वांटम सीरीज का 50 इंच और 55 इंच 4K टीवी लिया जा सकता है। यूजर्स को SonyLIV, ZEE5 समेत दूसरे ओटीटी ऐप्‍स का 3 महीनों का सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी दिया जा रहा है। 
 

Amazon Sale 2024 Westinghouse SmartTV deals 

एमेजॉन सेल में Westinghouse के सभी स्‍मार्ट टीवी को 10 फीसदी इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट पर लिया जा सकेगा। यह डिस्‍काउंट एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर लागू होगा। एमेजॉन प्राइम मेंबर्स 26 सितंबर से ही डील्‍स को ग्रैब कर पाएंगे। Westinghouse के क्‍वांटम और पीआई सीरीज के टीवी सेल में डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिए जा सकेंगे। 
Advertisement

प्राइसिंग की बात करें तो 32 इंच का एचडी रेडी नॉन स्‍मार्ट टीवी एमेजॉन सेल में 7499 रुपये में उपलब्‍ध होगा। इसका मॉडल नेम WH32PL09 है। 32 इंच का एचडी रेडी स्‍मार्ट टीवी 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकेगा। कंपनी 40 और 43 इंच के FHD और 55 इंच का UHD टीवी भी सेल में ऑफर कर रही है। 

कंपनी के 32 इंच एचडी रेडी स्‍मार्ट टीवी की बात करें तो उसमें कई अच्‍छे फीचर्स दिए गए हैं। 3HDMI पोर्ट, 2USB पोर्ट मिल जाते हैं। 30W के स्‍पीकर लगे हैं।

Discounted Prices of the Models

Model Model Id Original Price Sale Price
WH32HX41 9,499 8,999
WH32PL09 7,999 7,499
WH32SP12 9,499 8,999
WH32SP17 8,499 7,999
WH40FX51 14,499 13,999
WH40SP08BL 13,499 12,999
WH43FX71 15,999 15,499
WH50GTX30 26,499 25,999
WH55GTX40 29,999 28,999
WH65GTX50 44,999 43,999

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.