Alexa Voice Remote Lite के साथ Amazon Fire TV Stick Lite लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Alexa Voice Remote Lite के साथ Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2,999 रुपये है। यह असली Fire TV Stick Lite के ऑफिशियल लॉन्च कीमत जैसा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2022 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Fire TV Stick Lite में 8GB स्टोरेज दी गई है।
  • Amazon Fire TV Stick Lite फुल-एचडी कंटेंट स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करता है।
  • Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2,999 रुपये है।

Amazon Fire TV Stick Lite में 8GB स्टोरेज दी गई है।

Photo Credit: Amazon India

Amazon Fire TV Stick Lite, बिलकुल नए Alexa Voice Remote Lite के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। साथ में दिए गए रिमोट में Amazon Prime Video और Netflix समेत ऐप्स के एक्सेस के लिए अलग से कंट्रोल दिया गया है। इसमें Fire TV Stick Lite पर अन्य ऐप्स के एक्सेस के लिए शॉर्टकट भी शामिल है। Amazon ने 2020 में शुरू किए गए असली फायर टीवी स्टिक लाइट को पेश करने के करीब डेढ़ साल बाद नए Alexa Voice Remote Lite के साथ Fire TV Stick Lite पेश किया है। कंपनी ने बीते साल Amazon Prime Video और Netflix एक्सेस कंट्रोल के साथ Fire TV Stick Voice Remote थर्ड जनरेशन भी पेश किया था।
 

भारत में Amazon Fire TV Stick Lite की बिलकुल नए Alexa Voice Remote Lite के साथ कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो अमेजन इंडिया साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, नए Alexa Voice Remote Lite के साथ Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2,999 रुपये है। यह असली Fire TV Stick Lite के ऑफिशियल लॉन्च कीमत जैसा है। हालांकि वह मॉडल वर्तमान में 2,499 रुपये के डिस्काउंट वाली कीमत पर उपलब्ध है और अलग से ऐप बटन के बिना पुराने वॉयस रिमोट के साथ आता है।
 

Alexa Voice Remote Lite के साथ Amazon Fire TV Stick Lite के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Alexa Voice Remote Lite के साथ Amazon Fire TV Stick Lite टेक्निकल तौर पर सितंबर 2020 में लॉन्च किए गए डिवाइस जैसा है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB स्टोरेज दी गई है जो कि फुल-एचडी 1080 पिक्सलमें कंटेंट स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करता है। हालांकि साथ में दिया गया Alexa Voice Remote Lite मौजूदा मॉडल के साथ उपलब्ध से अलग है।
Advertisement

इस रिमोट में Amazon Prime Video, Netflix और Amazon Music एक्सेस करने के लिए बटन दिए गए हैं। इसमें फायर टीवी स्टिक पर सभी ऐप्स को एक्सेस करने का शॉर्टकट भी दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स वॉयस बटन का इस्तेमाल करके Alexa तक पहुंच सकते हैं। Amazon के साथ में दिए गए रिमोट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 142 मिमी, चौड़ाई 38 मिमी, मोटाई 16 मिमी और वजन 42.5 ग्राम है। कुल मिलाकर नया Alexa Voice Remote Lite पहले लॉन्च किए गए फायर टीवी स्टिक वॉयस रिमोट थर्ड जनरेशन के बिना पावर और वॉल्यूम बटन के समान है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.