85 इंच तक बड़े Amazon Fire TV Omni Mini-LED टीवी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी के ये नए मॉडल बेहतर पिक्चर क्वालिटी, साउंड और यूजर एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 10:42 IST
ख़ास बातें
  • टीवी 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के साइज में आते हैं।
  • इसमें कई गेमिंग फीचर्स भी हैं।
  • Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी यहां पर दी गई है।

Fire TV Omni Mini-LED सीरीज में QLED Mini-LED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने अपने Fire TV लाइनअप को बढ़ाते हुए Fire TV Omni Mini-LED, Fire TV Soundbar Plus और अपग्रेडेड Fire TV 4 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए मॉडल बेहतर पिक्चर क्वालिटी, साउंड और यूजर एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। यानी इन नए मॉडल्स के साथ दर्शक को कंटेंट का ज्यादा रिच एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Amazon Fire TV Omni Mini-LED Series features

Fire TV Omni Mini-LED सीरीज में QLED Mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। ये टीवी 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के साइज में आते हैं। इनमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 1344 डिमिंग जोन हैं। टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ का सपोर्ट है। यह पिक्चर सेटिंग्स को AI की मदद से एडजस्ट कर लेता है। इसमें बिल्ट-इन लाइट और कलर सेंसर दिया गया है। इसमें कई गेमिंग फीचर्स भी हैं। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी यहां पर दी गई है। Fire TV Omni Mini-LED सीरीज की कीमत (via) USD 819.99 (लगभग 62,000 रुपये) से शुरू है। 
 

Amazon Fire TV 4-Series features

कंपनी ने Fire TV 4 सीरीज को अपडेट किया है। इसमें कंपनी ने 43 इंच से लेकर 55 इंच तक के टीवी पेश किए हैं। इनमें अल्ट्रा स्लिम बेजल दिए गए हैं। टीवी में 4K UHD, HDR10, HLG, और Dolby Digital Sound का सपोर्ट भी है। साउंड के लिए 8W को दो स्पीकर इसमें मिल जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट यहां दिए गए हैं। जिसमें 3 HDMI 2.0, एक HDMI 2.1, एक Ethernet, एक USB, केबल, IR Emitter, और हेडफोन जैक भी शामिल है। यह FireOS पर रन करते हैं। जिसमें Fire TV Search, स्मार्ट कंट्रोल और Ask Alexa जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Amazon Fire TV 4 सीरीज की कीमत USD 329.99 (27,877 रुपये) से शुरू है।
 

Fire TV Soundbar Plus Series features

Fire TV Soundbar Plus सीरीज में कंपनी ने 3.1 चैनल साउंडबार पेश किया है। इसमें Dolby Atmos, DTS, और DTS TruVolume का जैसे फीचर्स हैं। साउंड बार में एडजस्टेबल सेटिंग्स मिल जाती हैं। मसलन, इसमें डायलॉग एन्हांसर दिया गया है। इसमें चार लिस्निंग मोड हैं जिसमें मूवी, म्यूजिक, स्पोर्ट्स, और नाइट मोड शामिल हैं। इसे अकेले भी इस्तेमाल किया जा सकता है और वायरलेस सब-वूफर्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन जैसे HDMI, Optical, Bluetooth, और USB का सपोर्ट दिया गया है। Fire TV Soundbar Plus की कीमत USD 249.99. (लगभग 21,000 रुपये) है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.