Xiaomi ने पेश किया Mouse X1 गेमिंग माउस, सिंगल चार्ज में 110 घंटे चलेगी बैटरी

Xiaomi ने अपनी नई गेमिंग एक्सेसरी Xiaomi Mouse X1 को पेश किया है। Xiaomi Mouse X1 में 26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mouse X1 में 26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर है।
  • Xiaomi Mouse X1 की कीमत 299 युआन (लगभग 3,512 रुपये) है।
  • Xiaomi Mouse X1 में 530mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Mouse X1 में 530mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी नई गेमिंग एक्सेसरी Xiaomi Mouse X1 को पेश किया है। Xiaomi Mouse X1 में 26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर है। यह माउस अपने प्रैक्टिकल फीचर्स और एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ दमदार गेमर्स सुविधाएं प्रदान करना है। यहां हम आपको Xiaomi Mouse X1 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mouse X1 Price


Xiaomi Mouse X1 की कीमत 299 युआन (लगभग 3,512 रुपये) और स्पेशल क्राउडफंडिंग कीमत 279 युआन (लगभग 3,345 रुपये) होगी। Xiaomi Mouse X1 आज सुबह 10 बजे से क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध होगा।


Xiaomi Mouse X1 Specifications


Xiaomi Mouse X1 में 26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर है, जो सटीक ट्रैकिंग और सटीक लक्ष्य प्रदान करता है। इसमें फास्ट रिस्पॉन्स टाइम के लिए 8,000 हर्ट्ज पोलिंग रेट भी शामिल है, जबकि टीटीसी ऑप्टिकल स्विच एक आसान और टेकटाइल क्लिक प्रदान करते हैं। इस माउस का वजन 65 ग्राम है, जिसे कंफर्ट के लिए डिजाइन किया गया है, इसकी ग्रिप कई स्टाइल प्ले के लिए बेस्ट है।

Mouse X1 में 530mAh की बैटरी दी गई है। माउस X1 एक बार चार्ज करने पर 2.4GHz वायरलेस मोड में 1,000 Hz पोलिंग रेट के साथ 110 घंटे तक चल सकता है। यूजर्स कस्टमाइज सेटिंग्स को सीधे माउस पर भी सेव कर सकते हैं, जिससे कॉन्फिगरेशन के बीच स्विच करना आसान हो जाता है। अन्य फीचर्स में एक स्मार्ट यूएसबी वायरलेस रिसीवर, डाटा केबल के साथ एक यूएसबी एडाप्टर, बड़े टेफ्लॉन फुट पैड और विंडोज ड्राइवर सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

आपको बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने अपना पहला गेमिंग मॉनिटर Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i लॉन्च किया है। इस मॉनिटर में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 27 इंच की QHD IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1440 पिक्सल और 180Hz रिफ्रेश रेट है। यह 1ms (GtG) रिस्पॉन्स टाइम और AMD FreeSync सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर कीडिस्प्ले 1152 लोकल डिमिंग जोन के साथ आती है, जो मॉनिटर को 1,000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस और VESA DisplayHDR 1000 सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। मॉनिटर एक एडजस्टेबल स्टैंड के साथ आता है। Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर (करीब 27,700 रुपये) है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.