हजारों ग्रह, नए अपग्रेड सिस्टम वाले अपकमिंग गेम Starfield का गेमप्ले वीडियो रिलीज, यहां देखें

Bethesda के अनुसार, Starfield वर्ष 2330 में स्थापित किया गया है और इसमें हीरो बनाते समय कमस्टमाइजेशन ऑप्शन की एक विशाल रेंज मिलती है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 13 जून 2022 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Xbox Game Pass के सदस्यों के लिए यह गेम पहले दिन उपलब्ध होगा
  • गेमर्स को गेम में 1,000 से अधिक ग्रहों को एक्सप्लोर करने का अनुभव मिलेगा
  • कुछ ग्रह बेहद बंजर होंगे, जबकि अन्य में वन्यजीव होंगे

Bethesda के अनुसार, Starfield वर्ष 2330 में स्थापित किया गया है

Bethesda का अपकमिंग नेक्स्ट-जनरेशन RPG गेम Starfield अगले साल की पहली छमाही में रिलीज होगा। यह गेम PC और Xbox Series S/X पर लॉन्च होगा। बेथेस्डा ने रविवार को एक्सबॉक्स और बेथेस्डा गेम्स शोकेस 2022 में इसकी घोषणा की। शोकेस इवेंट के दौरान, बेथेस्डा ने स्टारफील्ड का गेमप्ले भी दिखाया, जिसमें खुलासा किया गया कि गेमर्स को गेम में 1,000 से अधिक ग्रहों को एक्सप्लोर करने का अनुभव मिलेगा। इसमें प्रत्येक ग्रह पर बेस बिल्डिंग, और अपने स्टारशिप का उपयोग करके अंतरिक्ष में मुकाबला करना होगा। गेम के इस साल नवंबर में आने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें किसी कारणवश देरी हुई। Xbox Game Pass के सदस्यों के लिए यह गेम पहले दिन उपलब्ध होगा।

Starfield गेम डायरेक्टर, Todd Howard ने Xbox & Bethesda Games Showcase 2022 में स्टारफील्ड का गेमप्ले फुटेज भी दिखाया, जिसमें 1,000 से अधिक एक्सप्लोरेबल ग्रहों के साथ 100 से अधिक स्टार सिस्टम दिखाए गए। 15 मिनट के स्टारफील्ड गेमप्ले ट्रेलर के दौरान, गेम के कई पहलुओं को सामने रखा गया, जिसमें नायक को कस्टमाइज करने की क्षमता, एक्सप्लोर किए गए ग्रहों पर आउटपोस्ट (या बेस) का निर्माण, स्पेस फ्लाइट और एक स्टारशिप में मुकाबला शामिल थे।
Advertisement


बेथेस्डा के अनुसार, स्टारफील्ड वर्ष 2330 में स्थापित किया गया है और इसमें हीरो बनाते समय कमस्टमाइजेशन ऑप्शन की एक विशाल रेंज मिलती है। न्यू अटलांटिस शहर के विपरीत, जिसमें लैंडिंग जोन हैं, प्लेयर्स किसी ग्रह पर कहीं भी जा सकेंगे। उन्हें आउटपोस्ट या बेस की स्थापना करनी होगी, जिनका उपयोग गियर को अपग्रेड करने और हथियारों को अपग्रेड करने के लिए किया जाएगा, साथ ही साथ क्षेत्र में खतरों से बचने के लिए उन्हें सप्लाई की हार्वेस्टिंग करनी होगी।
Advertisement

Howard के अनुसार, कुछ ग्रह बहुत सारे संसाधनों के साथ बेहद बंजर होंगे, जबकि अन्य में वन्यजीवों की जगह होगी। स्टारफील्ड के दौरान, प्लेयर्स का सामना गैर-प्लेबल करेक्टर्स (NPC) से होगा, जिनके साथ वे बातचीत कर सकते हैं और विभिन्न आउटपोस्ट पर काम करने के लिए किराए पर ले सकते हैं।

अगले साल स्टारफील्ड के रिलीज होने पर केवल आउटपोस्ट ही ऐसी चीजें नहीं होंगी, जिन पर प्लेयर्स को काम करना होगा। प्रत्येक स्टारशिप अपग्रेड करने योग्य होंगे, जिसमें इंजन, वेपन सिस्टम और प्रोटेक्टिव शील्ड को अपग्रेड करना शामिल होगा। इस बीच, स्टारशिप के इंटीरियर और एक्सटीरियर को भी कस्टमाइज किया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  3. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  4. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  5. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  7. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  8. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  10. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.