PUBG को मिला नया अपडेट, अब नए रैंक्ड मोड का लुफ्त उठा सकेंगे प्लेयर्स

PUBG PC Update 7.2 सिर्फ बॉट्स और रैंक्ड मोड ही नहीं लाता, बल्कि इस अपडेट में कई अन्य बदलाव भी जोड़े गए हैं। इनमें से सबसे बड़े बदलाव, नया हथियार और आर्मर बैलेंस हैं।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 21 मई 2020 10:21 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Upadte 7.2 में बॉट्स और रैंक्ड मोड को जोड़ा गया है
  • कई समस्याओं को किया गया है फिक्स और साथ ही जुड़े नए फीचर्स
  • कॉन्सोल के लिए 26 मई को रिलीज़ होगा नया रैंक्ड मोड

PUBG Update 7.2 का रैंक्ड मोड कॉन्सोल में 26 मई को जारी किया जाएगा

PlayerUnknown Battelground (PUBG) पीसी को लेटेस्ट 7.2 अपडेट मिला है, जो ऑनलाइन पीसी सर्वरों में नए रैंक्ड मोड को जोड़ता है। इस मोड का इंतज़ार पीसी प्लेयर्स लंबे समय से कर रहे थे। इसके अलावा यह अपडेट गेम में बॉट्स को भी लेकर आता है। यह लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम के लिए एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है, क्योंकि पबजी के समान अन्य गेम जैसे Fortnite और Apex Legends में भी रैंक्ड मोड को कुछ समय पहले जोड़ दिया गया था। दूसरी ओर, गेम में Bots का जुड़ना PUBG गेमर्स के बीच बहस का मुद्दा बना हुआ है, क्योंकि दिग्गज खिलाड़ी ने बॉट्स को जोड़ने का विरोध किया है। इसके अलावा PUBG Update 7.2 में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं।

डेवलपर्स ने कहा है कि बॉट्स को जोड़ने से प्लेयर्स के स्किल्स में आने वाला बड़ा अंतर कम होगा। बॉट्स का जुड़ना कुछ खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक चुनौतीपूर्ण वातावरण बनाएगा। बॉट्स शुरू में PUBG टेस्ट सर्वर के लिए ही जारी किए गए थे। हालांकि अब इस लेटेस्ट अपडेट के बाद, ये सभी प्लेयर्स को दिखाई देंगे।
 

इसके अलावा पबजी 7.2 अपडेट में नया रैंक्ड मोड भी जोड़ा गया है। इसका इंतज़ार लंबे अर्से से हो रहा था। हाल ही में इसे फॉर्टनाइट और एपेक्स लेजैंड्स ने भी जोड़ा था। इसमें 64 प्लेयर्स स्क्वाड पर आधारित एक कॉन्टेस्ट में भाग लेते हैं और अपनी रैंक को बढ़ाते हैं। इस प्रतिस्पर्धा के नियम भी थोड़े अलग होते हैं। इस मोड में गेम अपने आप ही तीन नक्शों के बीच धूमता रहता है, जिनमें Erangel, Miramar और Sanhok शामिल हैं। कॉन्सोल प्लेयर्स को यह मोड 26 मई को मिलेगा।
 

PUBG PC Update 7.2 सिर्फ बॉट्स और रैंक्ड मोड ही नहीं लाता, बल्कि इस अपडेट में कई अन्य बदलाव भी जोड़े गए हैं। इनमें से सबसे बड़े बदलाव, नया हथियार और आर्मर बैलेंस हैं। असॉल्ट राइफल और शॉटगन हथियार टाइप को रीट्यून किया गया है। अब नष्ट हो चुके वेस्ट गायब नहीं होंगे और न ही उनकी इन्वेंट्री स्पेस गायब होगी। एक बार नष्ट हो जाने के बाद भी वेस्ट थोड़ी मात्रा में सुरक्षा प्रदान करते रहेंगे।
Advertisement

PUBG PC Update 7.2 में गेम में कई यूआई और यूएक्स बदलाव, साउंड में बदलाव, सर्वाइवर पास सीज़न मिशनों के दूसरे ट्रैक के अनलॉक होने के साथ-साथ कई स्किन और आइटम के बदलने जैसे बदलाव भी शामिल किए गए हैं। आखिर में गेमप्ले, वर्ल्ड और अन्य वर्गों में समस्याओं को भी ठीक किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG, pubg update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.