PUBG Mobile Season 14 का ट्रेलर वीडियो हुआ लीक, नए 'Livik' मैप की भी मिली झलक

PUBG Mobile से संबंधित गेमिंग यूट्यूब चैनल Mr Ghost Gaming द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में 1 मिनट की छोटी क्लिप दिखाई गई है, जिसे Season 14 का आधिकारिक ट्रेलर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 12:39 IST
ख़ास बातें
  • जल्द ही PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट भी होने वाला है जारी
  • PUBG Mobile Season 14 में मिलेगी नई प्लेयर स्किन
  • Spark the Fame नाम से आ सकता है आगामी पबजी मोबाइल सीज़न

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट नए Livik मैप के साथ आएगा

PUBG Mobile Season 14 का ट्रेलर एक रिपोर्ट के अनुसार लीक हो गया है। माना जा रहा है कि नया पबजी सीज़न जल्द शुरू होने वाला है और अब एक YouTuber ने कथित सीज़न 14 का एक टीज़र वीडियो साझा कर दिया है। यूट्यूबर यह भी बताता है कि आगामी सीज़न को 'Spark the Fame' कहा जाएगा। वीडियो में दिखाया गया है कि प्लेयर्स की स्किन से लेकर गाड़ियों तक हम आगामी PUBG Mobile Season 14 से क्या उम्मीद कर जा सकते हैं। अभी तक पबजी मोबाइल ने आधिकारिक तौर पर आगामी सीज़न की कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

PUBG Mobile से संबंधित गेमिंग यूट्यूब चैनल Mr Ghost Gaming द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में 1 मिनट की छोटी क्लिप दिखाई गई है, जिसे सीज़न 14 का आधिकारिक ट्रेलर बताया जा रहा है। यह मैड मैक्स स्किन वाले वाहनों में रेगिस्तान में कार का पीछा करने के साथ शुरू होता है। यह नए प्लेयर स्किन, हेडगियर और आउटफिट भी दिखाता है जो नए रोयाल पास का हिस्सा हो सकते हैं। इसके बाद नए Livik मैप और इसके विभिन्न क्षेत्रों में ज्वालामुखी और कुछ बर्फीले पहाड़ों की कुछ क्लिप दिखाई देती हैं।
Advertisement

YouTuber ने यह भी साझा किया कि सीज़न 14 में डायमंड टियर में M24 स्नाइपर राइफल के लिए एक नई स्किन होगी और 100RP के रिवार्ड में एक हेलमेट स्किन, एक M416 असॉल्ट राइफल स्किन, एक डासिया और एक UAZ स्किन शामिल होगी।

PUBG Mobile Season 14 के लिए रिलीज़ की तारीख को साझा नहीं किया गया है, लेकिन क्योंकि सीज़न 13 आगामी 12 जुलाई को समाप्त हो रहा है, इसलिए अगले सीज़न को जल्द ही शुरू होना चाहिए। इसके अलावा, पबजी मोबाइल ने ट्वीट किया है कि अगला अपडेट 0.19.0 7 जुलाई को जारी किया जाएगा, जो नए लिविक मैप के साथ आएगा। एक अलग ट्वीट में कंपनी ने एक नई यामाहा बाइक को टीज़ किया, जो जल्द ही गेम में आने वाली है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Season 14, PUBG Mobile Livik map
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.