Netflix Playground App हुआ लॉन्च, बच्चों के लिए फ्री गेम्स और सेफ कंटेंट, कंट्रोल होगा पैरेंट्स के हाथ में!

Netflix ने बच्चों के लिए Playground ऐप लॉन्च किया है, जिसमें गेम्स, इंटरैक्टिव कंटेंट और पैरेंटल कंट्रोल्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Netflix Playground ऐप बच्चों के लिए गेम्स और कंटेंट के साथ लॉन्च
  • बिना Ads और इन-ऐप खरीदारी, पूरी तरह किड-फ्रेंडली एक्सपीरियंस
  • पैरेंटल कंट्रोल्स से बच्चों की एक्टिविटी आसानी से मॉनिटर की जा सकती है

Photo Credit: Netflix

Netflix ने बच्चों के लिए नया Netflix Playground ऐप लॉन्च किया है, जो इंटरैक्टिव गेम्स और कंटेंट के साथ आता है। यह ऐप खास तौर पर 8 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और सभी Netflix सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें किड-फ्रेंडली गेम्स की लाइब्रेरी दी गई है, जिसमें कोई विज्ञापन या इन-ऐप परचेज नहीं है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप के जरिए बच्चे सुरक्षित तरीके से गेम्स और इंटरैक्टिव कंटेंट का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

Netflix ने एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस नए ऐप की जानकारी दी है। Netflix Playground को स्मार्टफोन और टैबलेट पर अलग ऐप के रूप में Apple App Store और Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने मौजूदा Netflix अकाउंट से लॉगिन करना होगा। फिलहाल यह ऐप अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिलीपींस में उपलब्ध है, जबकि 28 अप्रैल से इसे और मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।

इस ऐप में बच्चों के लिए कई पॉपुलर कैरेक्टर्स और स्टोरी बेस्ड गेम्स शामिल किए गए हैं। शुरुआती गेम्स की लिस्ट में Peppa Pig, Sesame Street, Dr Seuss's Horton, StoryBots, Bad Dinosaurs और Let's Colour जैसे टाइटल्स शामिल हैं। इन सभी गेम्स को तुरंत खेला जा सकता है और इनमें ऑफलाइन सपोर्ट भी मिलता है, यानी इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी इन्हें एक्सेस किया जा सकता है।

Netflix Playground में पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे माता-पिता बच्चों की एक्टिविटी को मैनेज और मॉनिटर कर सकते हैं। इसमें एज-अपरोप्रियेट कंटेंट, कस्टमाइजेबल मैच्योरिटी सेटिंग्स, प्रोफाइल लॉक PIN, टाइटल ब्लॉक करने का ऑप्शन और व्यूइंग हिस्ट्री ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा Netflix ने बच्चों के लिए नए शोज और रिटर्निंग सीरीज का भी ऐलान किया है। इनमें Young MacDonald, Trash Truck, The Creature Cases, My Sesame Street Friends: My Elmo और CoComelon Lane जैसे टाइटल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन नए कंटेंट्स के जरिए बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.