Best Racing Games: 2020 में इन मोबाइल रेसिंग गेम्स को खेलना बनता है...

Best Racing Games 2020 for Mobiles: इस लिस्ट में Mario Kart Tour, #Drive, Thumb Drift, SBK16 और Riptide GP3: Renegade गेम्स शामिल है। ये सभी गेम्स गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Best Mobile Racing Games 2020 की इस लिस्ट में सभी गेम्स मुफ्त हैं
  • लिस्ट में Mario Kart Tour, SBK16 और Riptide GP3 भी शामिल हैं
  • इन सभी गेम्स को गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है

बेस्ट मोबाइल रेसिंग गेम्स 2020 की इस लिस्ट में सभी गेम्स मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं

Best Mobile Racing Games 2020: बेस्ट मोबाइल रेसिंग गेम्स की बात आती है तो सबसे पहले गेमर्स के दिमाग में Asphalt का नाम आता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस समय गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एंड्रॉयड मोबाइल रेसिंग गेम्स उपलब्ध हैं, जो खेलने में बड़े मज़ेदार है और शायद आपने अभी तक इनके बारे में सुना भी ना हो। यूं तो कुछ मोबाइल गेम्स ऐसे हैं, जो पिछले कुछ सालों से बेस्ट एंड्रॉयड रेसिंग गेम्स की लिस्ट में टॉप स्थान लेकर बैठे हैं, लेकिन कुछ गेम्स ऐसे भी होते हैं, जो खेलने में तो मज़ेदार होते हैं, लेकिन बेस्ट गेम्स की लिस्ट में अपना नाम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यदि आप मोबाइल गेमिंग के शौक़ीन हैं और खास तौर पर रेसिंग गेम खेलना पसंद करते हैं, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे मोबाइल रेसिंग गेम्स के सुझाव दे रहे हैं।

Best Racing Games की इस लिस्ट में शामिल सभी गेम्स ना केवल खेलने में मजे़दार है, बल्कि यह गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध हैं। इस लिस्ट में कार, बाइक और वाटर जेट स्की रेसिंग जैसे कई गेम शामिल हैं। बता दें कि 2019 में Asphalt 9 और Real Racing 3 बेस्ट मोबाइल रेसिंग गेम में से एक थे। इस लिस्ट में हम इन दोनों गेम को छोड़ आपको 2020 के कुछ अन्य अच्छे रेसिंग गेम की जानकारी दे रहे हैं।
Advertisement
 

Here are five best racing games

Mario Kart Tour

बेस्ट मोबाइल रेसिंग गेम्स 2020 की लिस्ट में पहला स्थान मारियो कार्ट टूर ने हासिल किया है। Mario गेम को आपने भी शायद अपने बचपन में खेला हो। हालांकि Mario Kart Tour उस मारियो आर्केड गेम से काफी अलग है। इस साल निंटेंडो द्वारा निर्मित यह गेम काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर से बिना कोई शुल्क दिए मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। गेम खेलने में रोमांच से भरा हुआ है। इसमें मारियो एक कार्ट में बैठा होता है, जिसमें रेस करते हुए उसे रास्ते में पड़े बॉक्स और कॉइन्स को इक्ट्ठा करना होता है।
 

#Drive

यह एक एंडलैस रेसिंग गेम है, जिसमें आपको जितना हो सके टिके रहना होता है। गेम में आपको कई रुकावटे झेलने को मिलेगी, जिनसे बचने के लिए आपको काफी प्रैक्टिस की जरूरत पड़ेगी। इसमें यदि आप एक कार से बोर हो जाते हैं तो आप गेम के अंदर रेसिंग के समय इक्ट्ठी की गई बॉटल कैप के जरिए 29 अलग-अलग तरह की गाड़ियां अनलॉक कर सकते हैं। 
 

Thumb Drift

थंब ड्रिफ्ट की सबसे बड़ी खासियत है कि आप इस गेम को केवल एक हाथ से खेल सकते हैं। गेम को एक हाथ से खेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस गेम को यूज़र्स केवल एक अंगूठे की मदद से खेल सकते हैं। बेहतरीन ग्राफिक्स वाले इस गेम में आपको अंगूठे की मदद से कार को ड्रिफ्ट कराना होता है। इसमें आपको कार को रोड के अंदर रखने की कोशिश करनी होती और रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं से बचना होता है। इस गेम में भी आपको सिक्के इक्ट्ठे करने होते हैं, जिनकी मदद से आप कई कार अनलॉक कर सकते हैं। बस, मैट्रो आदि में सफर करते समय टाइम पास करने के लिए यह मोबाइल रेसिंग गेम आपके बेहद काम आ सकता है।
Advertisement
 

SBK16

यह एक बाइस रेसिंग गेम है। यदि आप मोटो जीपी रेसिंग देखने के शौकीन हैं, तो बेसक यह गेम आपको वही अनुभव देगा। SBK 16 गेम Moto GP से प्रेरित रेसिंग गेम है। इस गेम में आपको रेसिंग ट्रैक पर अपनी सुपर बाइस भगानी होती है और अन्य प्लेयर्स के साथ रेस करनी होती है। गेम में कई लोकप्रिय बाइक कंपनियों की सूपर बाइक मौजूद हैं। इसमें 4 कॉन्टिनेन्ट उपलब्ध हैं और उनमें 13 राउंड्स होते हैं।
 

Riptide GP3: Renegade

बाइस से सीधा पानी पर भागने वाली जेट स्की पर आते हैं। Riptide GP3: Renegade एक वाटर जेट स्की रेसिंग गेम हैं। आपने कार और बाइक रेसिंग गेम खूब खेलें होंगे, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि रिपटाइड गेम आपको एक अलग अनुभव देगा। इसमें पानी में रेस होती है, जिसमें आपको अपनी जेट स्की को भगाना होता है। गेम को रोमांचक बनाने के लिए डेवलपर्स ने गेम में कई बाधाएं भी जोड़ी है। इसमें आप अपनी जेट स्की से स्टंट भी कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.